Deepti Sharma: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और अपने पहले दो ओवरों में ही दो विकेट चटकाए। उन्होंने मैच का पहला विकेट गुल फिरोजा का लिया। इस विकेट के साथ दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी महिला गेंदबाज बनी हैं। महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब उनसे आगे सिर्फ भारत की पूर्व दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी हैं।
झूलन गोस्वामी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से दो विकेट दूर हैं दीप्ति शर्मा
वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर झुलन गोस्वामी का नाम है। वह अपने करियर में 355 विकेट लेने में कामयाब रही थी। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दीप्ति शर्मा का नाम है, वह 354 विकेट ले चुकी हैं। उन्हें अब झूलन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है। अगर दीप्ति अगले मैच में इसी तरह गेंदबाजी करती हैं तो वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकती हैं।
वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की कैथरीन सीवर ब्रंट का नाम है। वह अब तक 335 विकेट ले चुकी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी इस लिस्ट में चौथी नंबर पर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 334 विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 332 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लेने वाली गेंदबाज
- 355 - झूलन गोस्वामी (IND)
- 354 - दीप्ति शर्मा (IND)
- 335 - कैथरीन साइवर-ब्रंट (ENG)
- 332 - एलिस पैरी (AUS)
- 327 - सोफी एक्लेस्टोन (ENG)
- 318 - शबनीम इस्माइल (SA)
वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी दीप्ति शर्मा
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दीप्ति शर्मा 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रही। इस पांच विकेट के साथ वह वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़ा है। वह 165 विकेट लेकर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर अब रवांडा की हेनरीट इशिमवे का नाम है। उन्होंने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में 160 विकेट लिए हैं।
दीप्ति शर्मा ने हासिल की एक और उपलब्धि
दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अब वह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महिला टी20 (T20I) मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 11 विकेट लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की एकता बिष्ट और पाकिस्तान की निदा डार के नाम था, जिन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ 10-10 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें
शैफाली वर्मा ने छक्का लगाकर रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ गजब कारनामा
IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, टी20 वर्ल्ड कप में किया धमाकेदार जीत से आगाज