1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए ईशान किशन

IND vs AFG सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए ईशान किशन

अभ्यास के दौरान नवदीप सैनी की गेंद का सामना करते समय ईशान किशन की पीठ में खिंचाव आ गया, जिसके बाद उन्हें प्रैक्टिस बीच में ही छोड़नी पड़ी। इस वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : PTI ईशान किशन

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन को प्रैक्टिस के दौरान कुछ तकलीफ महसूस और इसके बाद उन्हें बीच में ही अपनी बल्लेबाजी रोकनी पड़ी। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की एक उछाल लेती (शॉर्ट) गेंद से खुद को बचाते समय उनकी पीठ में खिंचाव आ गया। दर्द ज्यादा होने के कारण फिजियो को तुरंत मैदान पर आकर उन्हें देखना पड़ा। ईशान कुछ देर घुटनों के बल वहीं बैठे रहे और फिर कमर पकड़कर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आ सके।

अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से ठीक पहले ईशान का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। ईशान इस समय बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार 270 और 80 रनों की पारियां खेली थीं और अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक अभ्यास सत्र में भी ईशान स्पिनर्स के खिलाफ जबरदस्त छक्के-चौके लगा रहे थे। हालांकि, यह चोट कितनी गंभीर है और वह सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं, इसका सही अंदाजा अगले 24 घंटों में मेडिकल टीम की जांच के बाद ही लग पाएगा।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान का प्रदर्शन रहा था शानदार

ईशान किशन इससे पहले दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में ईस्ट जोन की टीम 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने में कामयाब रही। बता दें कि ईशान की कप्तानी में ईस्ट जोन ने पहली पारी के बढ़त के आधार पर साउथ जोन को हराया था। ईशान किशन की 270 रनों की ऐतिहासिक पारी के बदौलत ईस्ट जोन ने फाइनल की पहली पारी में 708 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। ईशान को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

कब खेला जाएगा पहला टी20 मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जानी है, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। ये सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को होंगे। चोट लगने की वजह से गेंदबाज हर्षित राणा इस सीरीज और एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह टीम में यश ठाकुर को शामिल किया गया है। दूसरी तरफ, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो गए हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। अब ईशान इस सीरीज में खेल पाते हैं या नहीं, इसका पता आने वाले समय में चल पाएगा।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद सिराज का खराब गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- लंबे ब्रेक की वजह से बिगड़ा मेरा फॉर्म

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर करो, संजू सैमसन को मिले मौका- IND vs AFG सीरीज से पहले रहाणे का बयान

Latest Cricket News