A
Hindi News खेल क्रिकेट टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप की बनी सरताज

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप की बनी सरताज

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूएसए को जबरदस्त तरीके से मात दी है। इसके साथ ही टीम ने एक नया इतिहास रच दिया है। ये एक वर्ल्ड ​रिकॉर्ड है, जो इससे पहले इसे टूर्नामेंट में कभी नहीं हुआ।

suryakumar yadav and team india- India TV Hindi Image Source : AFP सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज किया है। पहले ही मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएसए को हराकर अपने सफर का आगाज कर दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टीम ने साल 2024 के विश्व कप से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में कोई भी मैच हारा नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम ने अब क्या नया इतिहास रचा है। 

साल 2024 में टी20 विश्व कप के सारे मैच जीते, इस साल भी जीत से आगाज

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। उस साल टीम इंडिया ने शुरू से लेकर अंत तक एक भी मैच नहीं हारा था। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उस भारत ने कुल मिलाकर 8 मुकाबले खेले और सभी में जीत दर्ज की। इसके बाद इसी सिलसिले को अब सूर्यकुमार यादव ने आगे बढ़ाया है। टीम इंडिया ने इस साल के अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया है। 

टीम इं​डिया ने टी20 विश्व कप में लगातार 9 मैच जीतकर बना दिया इतिहास

अब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में लगातार 9 मुकाबले जीत लिए हैं। ये एक कीर्तिमान है। इससे पहले साल 2022 और 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में लगातार आठ मुकाबले जीते थे। इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका ने भी साल 2024 में के टी20 विश्व कप में फाइनल से पहले तक लगातार सारे मैच जीतने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम हो गई है। 

अगला मैच नॉमिबिया से जीतकर और भी लंबा सिलसिला बना सकती है भारतीय टीम

भारतीय टीम के पास मौका है कि इन लगातार 9 जीत को अब 10 में तब्दील कर दे और ऐसी पहली टीम बन जाए, जिसने लगातार दो डिजिट तक मैच जीते हैं। भारत का अगला मुकाबला अब 12 फरवरी यानी दिन गुरुवार को है। जब टीम नॉमिबिया से भिड़ेगी। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए इन लगातार जीत की संख्या को 10 तक पहुंचना कोई ​कठिन काम नहीं है। देखना होगा कि ये ​लगातार जीत का सिलसिला कब तक जारी रहता है और क्या बाद में कोई दूसरी टीम इसका पीछा कर पाएगी या फिर ये रिकॉर्ड आने वाले सालों में भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 

SCO vs ITA: केवल 5 बॉल खेलकर बन गया प्लेयर ऑफ द मैच, गेंदबाजी में भी बरपाया भयंकर कहर

ब्लैकमेल करने पर उतारू हुआ PCB, IND vs PAK मैच के बदले की मुआवजे की डिमांड, अब ICC ने दिखाया ठेंगा

Latest Cricket News