1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुबई के मैदान पर ऐसा है भारत का रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ जीत चुका इतने मुकाबले

दुबई के मैदान पर ऐसा है भारत का रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ जीत चुका इतने मुकाबले

IND vs PAK Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलने हैं और टीम इंडिया का इस मैदान पर रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है।

बाबर आजम और रोहित शर्मा - India TV Hindi
Image Source : GETTY बाबर आजम और रोहित शर्मा

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ दिन ही दिन बाकी हैं। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं इसके बाद भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 23 फरवरी को होगा। इसके बाद भारत दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगा। टीम इंडिया के सभी मैच दुबई के मैदान पर खेले जाएंगे। आइए जानते हैं, दुबई के मैदान पर टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड है। 

दुबई के मैदान पर अजेय है टीम इंडिया 

दुबई के मैदान पर भारतीय टीम ने आज तक एक भी वनडे मुकाबला नहीं हारा है। टीम इंडिया ने यहां पर कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच मैच जीते हैं और एक टाई रहा है। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो वनडे मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के ग्राउंड पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने दुबई के मैदान पर बांग्लादेश, हांग कांग, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले खेले हैं। 

भारत ने जीते हैं इतने मुकाबले 

भारत और पाकिस्तान के बीच ODI क्रिकेट में अभी तक कुल 135 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 57 में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं 73 मैचों में पाकिस्तान ने बाजी मारी है। जबकि चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। 

भारतीय टीम की बल्लेबाजी है मजबूत

भारतीय टीम की बल्लेबाजी हमेशा से ही मजबूत मानी जाती है। टीम के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे अनुभवी, तो वहीं शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे युवा प्लेयर्स मौजूद हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे बॉलर्स मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें: 

CT के बीच खेली जाएगी धमाकेदार लीग, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का ऐलान, देखें शेड्यूल

Champions Trophy 2025 में भारतीय फैंस को ICC ने दिया बड़ा तोहफा, एक या दो नहीं इतनी भाषा में होगी मैचों की कमेंट्री

Latest Cricket News