1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी का अब इस टीम से होगा सामना, जानें कहां देख पाएंगे Live Streaming

Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी का अब इस टीम से होगा सामना, जानें कहां देख पाएंगे Live Streaming

Under 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे से होगा। ये अहम मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : X@BCCI वैभव सूर्यवंशी

IND U19 vs ZIM U19: भारत की अंडर-19 टीम इस वक्त जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। भारत ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले और तीनों ही में उन्होंने जीत दर्ज की। अब टीम इंडिया सुपर-6 स्टेज में पहुंच चुकी है और वहां उन्हें दो मैच खेलने हैं।

सुपर-6 में भारत खेलेगा दो मैच

सुपर-6 स्टेज में टीम इंडिया को दो मैच खेलने हैं। इस चरण में टीम इंडिया का सामना पहले जिम्बाब्वे से होगा। ये मैच बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी (रविवार) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय फैंस की निगाहें अभी से ही इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं। इससे पहले दोनों टीमें एशिया कप में आमने-सामने हुई थी, जहां फाइनल में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

कब और कहां देख पाएंगे इस मैच की Live Streaming?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले इस मैच को लेकर बात करें तो ये मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा और ठीक उससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे। वहीं ठीक 1 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपने विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी। भारत और जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम के बीच खेले जाने वाले मैच की Live Streaming जियो हॉटस्टार एप पर की जाएगी। वहीं इस मैच के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो उसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान एक बार फिर सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज जारी टूर्नामेंट में अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। ऐसे में अब वह नॉकआउट मैच के शुरू होने से पहले सुपर-6 स्टेज में कुछ बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे। इस टूर्नामेंट में वह अब तक तीन मैचों में एक अर्धशतक की मदद से सिर्फ 114 रन बना पाए हैं।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक-सूर्या के दम पर रचा इतिहास

युवराज सिंह के फास्टेस्ट फिफ्टी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नहीं है आसान; अभिषेक शर्मा का बड़ा कबूलनामा

Latest Cricket News