1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किस टीम ने जीती हैं सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी, भारत अभी इस नंबर पर, कौन है टॉपर

किस टीम ने जीती हैं सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी, भारत अभी इस नंबर पर, कौन है टॉपर

भारत ने क्रिकेट में एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस बार महिला टीम ने कमाल किया है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि भारत ने अब तक कितनी आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : AP आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर

ICC Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और आईसीसी के खिताब पर कब्जा कर लिया है। भले ही साल 2011 के बाद भारतीय मेंस टीम ने वनडे ​वर्ल्ड कप ना जीत पाई हो, लेकिन महिला टीम ने इस बार कमाल कर दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि क्रिकेट के इतिहास में अब भारत के पास कुल कितनी आईसीसी ट्रॉफी हो गई हैं। साथ ही बाकी टीमों का हाल क्या है। 

भारत के पास अब हो चुकी हैं 15 आईसीसी ट्रॉफी

भारत के पास इस वक्त क्रिकेट की तीन आईसीसी ट्रॉफी हैं। भारतीय मेंस टीम ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद भारत ने रोहित की ही कप्तानी में साल 2025 में खेले गए चैंपियस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। इसके बाद अब महिला टीम ने इतिहास रचने का काम किया है। इस बीच अगर क्रिकेट के इतिहास की बात की जाए तो भारत ने अब तक 15 आईसीसी के खिताब जीतने का काम किया है। सात खिताब तो मेंस टीम ने जीते हैं। पांच आईसीसी खिताब अंडर 19 मेंस टीम ने अपने नाम किए हैं। दो खिताब अंडर 19 महिला टीम ने जीतने का काम किया हे। अब एक खिताब महिला सीनियर टीम के पास भी हो गया है। इस तरह से कुल आईसीसी ट्रॉफी की संख्या 15 हो जाती है। 

ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब

सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 27 आईसीसी खिताब जीते हैं। इसमें से 10 तो मेंस सीनियर टीम ने जीते हैं। 13 आईसीसी खिताब महिला टीम ने जीते हैं और चार अंडर 19 मेंस टीम ने अपने नाम किए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया आती है। हालांकि भारत और ऑस्ट्रेलिया भले ही पहले और दूसरे नंबर पर आते हों, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी की संख्या में अच्छा खासा अंतर है। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद इन टीमों का नंबर

अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद बाकी टीमों की बात की जाए तो तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम आती है। इंग्लैंड ने अब तक केवल 9 ही आईसीसी खिताब जीतने का काम किया है। वेस्टइंडीज का एक वक्त क्रिकेट की दुनिया में जलवा होता था, लेकिन टीम अभी खराब दौर से गुजर रही है। टीम ने कुल मिलाकर अब तक 7 आईसीसी के खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। पाकिस्तान की टीम नंबर 5 पर आती है। इस टीम ने 5 ही आईसीसी की ट्रॉफी जीती हैं। 

यह भी पढ़ें 

WPL 2026: प्लेयर रिटेंशन को लेकर जानें क्या है नियम, सभी टीमों के पर्स में से कितने रुपयों की होगी कटौती

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से सिर्फ 2 कदम दूर, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

Latest Cricket News