टेम्बा बावुमा ने बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे, बतौर कप्तान कर दिया ये कमाल
WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जैसे ही अपनी पारी में 30 रनों का स्कोर पार किया वह एक बड़ा कमाल करने में कामयाब रहे।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अफ्रीकी टीम को चौथी पारी में 282 रनों का टारगेट मिला है। जिसका पीछा करते हुए उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए थे। साउथ अफ्रीका की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्होंने 70 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने एडन मारक्रम का साथ देते हुए सिर्फ स्कोर को तेजी के साथ आगे बढ़ाया और टीम को मजबूत स्थिति में भी पहुंचा दिया। वहीं टेम्बा जिनके बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला उन्होंने जैसे ही अपनी पारी में 30 रनों का आंकड़ा पार किया वह एक बड़ा कारनामा करने में भी कामयाब रहे।
टेम्बा बावुमा ने बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे
टेस्ट क्रिकेट में टेम्बा बावुमा का पिछले एक साल में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह अपनी पिछली 8 पारियों में बतौर कप्तान 30 प्लस रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं टेम्बा बावुमा ने अब इस मामले में पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। बाबर ने साल 2021 से लेकर 22 तक टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान लगातार 8 पारियों में 30 प्लस रनों की पारियां खेली थी। वहीं अब बावुमा इस लिस्ट में इंजमाम उल हक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान टेड डेक्सर काबिज हैं जिन्होंने साल 1962 से 1963 के बीच टेस्ट क्रिकेट में लगातार 11 पारियों में बतौर कप्तान 30 प्लस रनों की पारियां खेली थी।
टेस्ट में बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा बार 30 प्लस रनों की पारियां खेलने वाले खिलाड़ी
- टेड डेक्सर (इंग्लैंड) - 11 बार (साल 1962-63)
- इंजमाम उल हक (पाकिस्तान) - 9 बार (साल 2005)
- टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका) - 9 बार (साल 2024 से अब तक)
- बाबर आजम (पाकिस्तान) - 8 बार (साल 2021-22)
- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 8 बार (साल 2016)
WTC फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले बने दूसरे कप्तान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टेम्बा बावुमा अब दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जो अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें उनसे पहले ये कारनामा साल 2021 में खेले गए पहले WTC फाइनल मैच में केन विलियमसन किया था जिन्होंने भारत के खिलाफ खिताबी मैच में 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं बावुमा तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 65 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।
ये भी पढ़ें
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई स्क्वाड में वापसी
