A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे वनडे से बाहर हो गया कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली अहम जिम्मेदारी; हुआ बड़ा बदलाव

दूसरे वनडे से बाहर हो गया कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली अहम जिम्मेदारी; हुआ बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा को आराम दिया गया है। जबकि वह अच्छी लय में चल रहे थे।

Temba Bavuma- India TV Hindi
Image Source : GETTY टेम्बा बावुमा

Australia vs South Africa ODI Series: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला अफ्रीकी टीम ने 98 रनों से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब दूसरे वनडे मैच से साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा को रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी एडन माक्ररम संभाल रहे हैं। माक्ररम इससे पहले भी अफ्रीका के लिए वनडे में कप्तानी कर चुके हैं और उनके पास अपार अनुभव मौजूद है।

टेम्बा बावुमा को दिया गया रेस्ट

टेम्बा बावुमा ने पहले वनडे मैच में 65 रनों की पारी खेली थी। वह शानदार फॉर्म में चल रहे थे। लेकिन अब दूसरे वनडे से उन्हें रेस्ट दिया गया। ताकि उनका वर्कलोड मैनेजमेंट किया जा सके है। फिलहाल वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगी हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर चुके हैं।

साउथ अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

एडन माक्ररम ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। देखने में तो विकेट अच्छा लग रहा है, लेकिन मैदान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर बना पाएंगे। टेम्बा अच्छा खेल रहे हैं, बस रेस्ट कर रहे हैं। उनकी जगह डी जोर्जी और सुब्रायन की जगह मुथुस्वामी को मैदान में उतारा जाएगा। जीतना हमेशा अच्छा होता है।

ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। बेन ड्वार्शियस की जगह जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया है। मिचेल मार्श ने कहा कि विकेट बेहतरीन लग रहा है और पहले गेंदबाजी करके खुशी हो रही है। उम्मीद है कि हम उन्हें एक लक्ष्य तक सीमित कर पाएंगे। अभी भी हमारे पास सीरीज जीतने का मौका है और इसके लिए खिलाड़ी बिल्कुल तैयार हैं।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: 

रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), एडन माक्ररम (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी

यह भी पढ़ें:

सिर्फ इस भारतीय कप्तान ने जीता है T20 एशिया कप का खिताब; अब सूर्या के पास गोल्डन चांस

एशिया कप 2025 से पहले रिंकू सिंह ने 225 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, विस्फोटक बैटिंग से जड़ा शतक; ठोके 8 छक्के

Latest Cricket News