1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ इस भारतीय कप्तान ने जीता है T20 एशिया कप का खिताब; अब सूर्या के पास गोल्डन चांस

सिर्फ इस भारतीय कप्तान ने जीता है T20 एशिया कप का खिताब; अब सूर्या के पास गोल्डन चांस

 Published : Aug 22, 2025 08:39 am IST,  Updated : Aug 22, 2025 08:39 am IST

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को मिली है और उनके कंधों पर ही भारत को ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

टी20 एशिया कप के अभी तक दो एडीशन हो चुके हैं। पहली बार साल 2016 में और दूसरी बार साल 2022 में। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए एशिया कप को एक बार फिर से टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है और इसके शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। अभी तक ही एक ही भारतीय कप्तान टी20 एशिया कप का खिताब जीत पाया है।

धोनी की कप्तानी में जीता था टी20 एशिया कप 2016 का खिताब

टी20 एशिया कप 2016 में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे और उनकी कप्तानी में ही टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से शिकस्त दी थी और खिताब जीता था। बांग्लादेशी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए थे। इसके बाद भारत के लिए शिखर धवन ने 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली ने 41 रनों का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने 6 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे।

फिर एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में साल 2022 में खेला गया था। तब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। उनकी कप्तानी में टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। साल 2022 में श्रीलंका ने दासुन शनाका की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को पटखनी देकर एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी।

सूर्या के पास बड़ा मौका

भारत के लिए अभी तक टी20 एशिया कप का खिताब सिंह महेंद्र सिंह धोनी ही जीत पाए हैं। अब आगामी टी20 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। अगर टीम उनकी कप्तानी में खिताब जीत जाती है, तो वह टी20 एशिया कप जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बनेंगे। वह पहली बार एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने कप्तान रहते हुए वनडे फॉर्मेट में दो बार (2018, 2023) एशिया कप का खिताब जीता था। लेकिन टी20 एशिया कप में उनका हाथ खाली रहा। 

यह भी पढ़ें:

एशिया कप 2025 से पहले रिंकू सिंह ने 225 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, विस्फोटक बैटिंग से जड़ा शतक; ठोके 8 छक्के

T20I क्रिकेट में पाकिस्तान के ऊपर भारत का दबदबा कायम, टी20 एशिया कप में इतनी बार चटाई धूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल