1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI फिर हुआ मालामाल, अब इस कंपनी के साथ हुई करोड़ों की डील

BCCI फिर हुआ मालामाल, अब इस कंपनी के साथ हुई करोड़ों की डील

अपोलो टायर्स के साथ करोड़ों की डील साइन करने के बाद अब BCCI पर फिर पैसों की बारिश हुई है। अब एशियन पेंट्स के रूप में उन्हें नया पार्टनर मिल गया है।

BCCI Executive Board Vice President Rajeev Shukla - India TV Hindi
Image Source : PTI राजीव शुक्ला

BCCI क्रिकेट जगत का सबसे अमीर बोर्ड है और स्पॉन्सरशिप के जरिए हर साल उनकी कमाई करोड़ों में होती है। हाल ही में बोर्ड ने अपोलो टायर्स के साथ जर्सी स्पॉन्सरशिप को लेकर डील की थी। इस डील के बाद उनकी कमाई में करोड़ों का इजाफा हुआ था। अब एक बार फिर BCCI ने नए कंपनी के साथ डील की है जिस वजह से उन्हें अपनी कमाई में करोड़ों का इजाफा होने वाला है। BCCI को अब एशियन पेंट्स के रूप में अब एक नया स्पॉन्सर मिल गया है।

25 नवंबर को होगा आधिकारिक ऐलान

BCCI ने एशियन पेंट्स को अपना नया पार्टनर बनाया है। इस डील को लेकर आधिकारिक ऐलान 25 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। एशियन पेंट्स अब BCCI के कई अलग-अलग पार्टनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें कैंपा, एटमबर्ग और SBI लाइफ समेत बड़ी कंपनियों का नाम शामिल है। बता दें कि एशियन पेंट्स के साथ ये डील करोड़ों रूपये की मानी जा रही है। BCCI को कैंपा से 48 करोड़, एटमबर्ग से 41 करोड़ और SBI लाइफ से 47 करोड़ मिलते हैं। अब एशियन पेंट्स के जुड़ने के बाद BCCI की ऑफिशियल पार्टनरशिप से कुल कमाई लगभग 180 करोड़ रूपये हो गई है।

अपोलो टायर्स के साथ बीसीसीआई ने किया है 3 साल का डील

ऑनलाइन गेमिंग बिल आने के बाद ड्रीम 11 ने टीम इंडिया के जर्सी स्पॉन्सर से नाम वापस ले लिया था। इसी वजह से एशिया कप में भारतीय टीम बिना किसी जर्सी स्पॉन्सरशिप के खेलती हुई नजर आई थी। इसके बाद अपोलो टायर्स के साथ बीसीसीआई ने सितंबर के अंत में डील साइन की। उनके साथ ये कॉन्ट्रैक्ट 3 साल का है और ये डील कुल 579 करोड़ रूपये का हुआ है। अपोलो टायर्स टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर है और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वो जर्सी स्पॉन्सर के तौर पर नजर आ रहे हैं। अब एशियन पेंट्स भी BCCI का एक और स्पॉन्सर बन गया है।

यह भी पढ़ें:

Tri Series 2025: पाकिस्तान तो फाइनल में पहुंचा, अब जिम्बाब्वे-श्रीलंका के बीच टक्कर, एंट्री का बना ये समीकरण

इस लीग में खेलेंगे हरभजन सिंह और शिखर धवन, कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें कब होगी सीजन की शुरुआत

Latest Cricket News