1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Tri Series 2025: पाकिस्तान तो फाइनल में पहुंचा, अब जिम्बाब्वे-श्रीलंका के बीच टक्कर, एंट्री का बना ये समीकरण

Tri Series 2025: पाकिस्तान तो फाइनल में पहुंचा, अब जिम्बाब्वे-श्रीलंका के बीच टक्कर, एंट्री का बना ये समीकरण

 Published : Nov 24, 2025 10:24 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 10:24 pm IST

पाकिस्तानी टीम पहले ही ट्राई सीरीज 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। अभी श्रीलंका और जिम्बाब्वे दोनों टीमें फाइनल में पहुंच सकती हैं और इसके लिए अलग-अलग समीकरण बन रहा है।

sri lanka vs zimbabwe- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे Image Source : AP

ट्राई सीरीज 2025 का आयोजन पाकिस्तान की धरती पर हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तानी टीम पहले ही ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर है, जहां जिम्बाब्वे की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

एक जीत से बन जाएगा जिम्बाब्वे का काम

जिम्बाब्वे की टीम ने अभी तक ट्राई सीरीज 2025 में कुल तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.183 है। लीग स्टेज में जिम्बाब्वे का एक मैच बचा हुआ है, जो उसे श्रीलंका के खिलाफ 25 नवंबर को खेलना है। अब अगर यह मैच जिम्बाब्वे की टीम जीत जाती है, तो वह आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी।

श्रीलंकाई टीम के दो मैच अभी हैं बाकी

दूसरी तरफ श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अभी तक ट्राई सीरीज 2025 में कुल दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही उसे हार झेलनी पड़ी है। जीरो अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 2.679 है। अभी उसके दो मैच बचे हुए हैं, जो उसे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान से खेलने हैं। जिम्बाब्वे के साथ उसका मैच 25 नवंबर को और पाकिस्तान के साथ उसका मैच 27 नवंबर को होगा। श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए ये दोनों मैच जीतने होंगे।

29 तारीख को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

ट्राई सीरीज 2025 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच जो मुकाबला 25 नवंबर को खेला जाएगा। वह बहुत ही अहम होगा, क्योंकि इस मैच से दोनों टीमों के लिए फाइनल का रास्ता निकलेगा। दूसरी तरफ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फाइनल मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 29 नवंबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

इस लीग में खेलेंगे हरभजन सिंह और शिखर धवन, कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें कब होगी सीजन की शुरुआत

29 साल के धाकड़ खिलाड़ी की टीम में वापसी, पिछले सीजन गेंद से जमकर बरपाया था कहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल