A
Hindi News खेल क्रिकेट द हंड्रेड ऑक्शन में अंग्रेज खिलाड़ियों की चांदी, हारिस अनसोल्ड, पाकिस्तानी स्पिनर को मिला खरीददार

द हंड्रेड ऑक्शन में अंग्रेज खिलाड़ियों की चांदी, हारिस अनसोल्ड, पाकिस्तानी स्पिनर को मिला खरीददार

इंग्लैंड की 100 बॉल लीग द हंड्रेड के 2026 सीजन के लिए पहली बार आयोजित हो रहे मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरस रहा है।

The Hundred Auction 2026- India TV Hindi Image Source : AFP द हंड्रेड ऑक्शन

The Hundred 2026 Auction: इंग्लैंड में द हंड्रेड के ऑक्शन में दुनियाभर के खिलाड़ी किस्मत आजमा रहे हैं। 11 मार्च को द हंड्रेड के लिए महिला खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ था। अब एक दिन बाद यानी 12 मार्च को पुरुष खिलाड़ियों पर बोली लग रही है, जिसमें देशी-विदेशी खिलाड़ियों दोनों का जलवा दिख रहा है।

जो रूट द हंड्रेड के ऑक्शन में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। वेल्श फायर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को 2.40 लाख पाउंड में खरीदा। वेल्श फायर ने इंग्लिश विकेटकीपर जॉर्डन कॉक्स पर भी खूब पैसा खर्च किया। टीम ने कॉक्स को 3 लाख पाउंड में साइन किया। कॉक्स ने राशिद के लिए सदर्न ब्रेव की 2.5 लाख पाउंड की बोली को पीछे छोड़ दिया, जो ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इस बीच, लंदन स्पिरिट ने जॉनी बेयरस्टो को 160,000 पाउंड में अपने साथ जोड़ा। वहीं MI लंदन ने अनुभवी बल्लेबाज जेम्स विंस को 1.90 लाख पाउंड में खरीदा।

हारिस रऊफ अनसोल्ड

पाकिस्तान के पेसर हारिस रऊफ को खरीदने में किसी भी टीम ने इच्छा नहीं दिखाई। हारिस का बेस प्राइस 100,000 पाउंड था, लेकिन वह अनसोल्ड रह गए। हारिस की तरह शादाब खान भी अनसोल्ड रहे।हालांकि, बर्मिंघम फीनिक्स ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को 140,000 पाउंड में साइन किया। इस तरह वह ऑक्शन में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी  ऑक्शन पूल का हिस्सा हैं, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल नाम रजिस्टर्ड हैं। हालांकि, इंटरनेशनल कमिटमेंट्स और नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट्स यानी NOC की वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

पहली बार हो रहा ऑक्शन

बता दें, द हंड्रेड इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB की मशहूर 100 बॉल लीग है, जिसने पिछले कुछ सालों में क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि पहली बार ट्रेडिशनल ड्राफ्ट सिस्टम को IPL स्टाइल ऑक्शन फॉर्मेट से बदल दिया गया है। इस बार पुरुष टीमों के लिए 20.5 लाख पाउंड का सैलरी कैप रखा गया है। फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन से पहले अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन या प्री-साइन करने की अनुमति थी। हर टीम को ऑक्शन के बाद 14 से 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना होगा, जबकि टूर्नामेंट से पहले वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट के जरिए दो और खिलाड़ी जोड़े जाएंगे। कुल मिलाकर द हंड्रेड 2026 का यह पहला ऑक्शन काफी रोमांचक होने वाला है, जहां इंग्लिश खिलाड़ियों पर जमकर बोली लग रही है, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शुरुआती दौर में खरीदार नहीं मिल सके हैं।

यह भी पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर

टीम इंडिया अब कब खेलेगी अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, सामने आ गई ये तारीख

Latest Cricket News