NZ vs ENG 3rd ODI: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में इंग्लैंड का 3-0 क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड ने 42 साल बाद किसी वनडे सीरीज में इंग्लैंड का क्लीन स्वीप किया है। आपको बता दें कि सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे वनडे में कीवी टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के वनडे फॉर्मेट के इतिहास में ये दूसरा मौका है, जब उन्होंने इंग्लैंड को किसी द्विपक्षीय सीरीज में 3-0 से हराया है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 1983 में ज्योफ हॉवर्थ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन
तीसरे वनडे मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। डेवोन कॉनवे 44 गेंद में 34 रन बनाकर आउट रनआउट हुए। इसके बाद अगले ओवर में रचिन रविंद्र (46) भी पवेलियन लौट गए। विल यंग भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम भी इस मैच में सिर्फ 10 रन ही बना सके। डेरिल मिचेल ने 68 गेंद में 44 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेमी ओवर्टन और करन ने 2-2 विकेट लिए।
इंग्लैंड की टीम नहीं खेल पाई पूरे 50 ओवर
इससे पहले इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम 40.2 ओवर में 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। विकेटकीपर जोस बटलर ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिकनर ने 4 और डफी ने 3 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे। टीम के टॉप-4 बल्लेबाज इस मैच में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए। ब्लेयर टिकनर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं डेरिल मिचेल को पूरी सीरीज में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें
IND vs AUS: तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी, खास वजह से दिया गया रेस्ट
IND vs SA: फ्री में कैसे देख पाएंगे फाइनल, कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला
Latest Cricket News