India vs Australia 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच 2 अक्टूबर को बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला जाएगा। दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को चार विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। इसी वजह से वह सीरीज में पीछे हो गई थी। अब तीसरा मुकाबला जीतकर वह सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। लेकिन तीसरे टी20 में स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड नहीं खेलेंगे। इससे भारतीय बल्लेबाजों को जरूर राहत मिलेगी और वह बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
दूसरे टी20 में हेजलवुड ने किया कमाल
दूसरे टी20 मैच में जोस हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की थी और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बडे़ मैच विनर बनकर उभरे थे। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा था। उनकी गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के लिए दुःस्वप्न बन गई। उनके आगे स्टार भारतीय बैट्समैन नहीं टिक पाए। दमदार खेल के लिए उन्हें दूसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया था।
अभिषेक शर्मा ने कही ऐसी बात
जोस हेजलवुड सही लंबाई और सटीकता से गेंद फेंकते हैं। उनके पास बेहतरीन यॉर्कर गेंद फेंकने की भी काबिलियत मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया को इस महीने के आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की एशेज सीरीज खेलनी है और उसे देखते हुए हेजलवुड को रेस्ट दिया गया है। दूसरे मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा था कि यह निश्चित रूप से राहत की बात होगी। मैंने ऐसी गेंदबाजी का सामना पहले कभी नहीं किया।
दूसरे टी20 में फ्लॉप रहे थे सूर्यकुमार यादव
दूसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों को अतिरिक्त उछाल और अच्छी सीम मूवमेंट वाली गेंदों से निपटने में दिक्कत हो रही है। जोस हेजलवुड की अनुउपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजों का राहत मिलना स्वाभाविक है और वे जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस या सीन एबॉट जैसे गेंदबाजों का सामना करते समय अच्छा महसूस करेंगे। बेलेरिव ओवल के मैदान की बाउंड्री छोटी है। इसी वजह से यहां रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:
IND vs SA: फ्री में कैसे देख पाएंगे फाइनल, कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बारिश बनेगी बड़ी विलेन? फैंस का मजा होगा किरकिरा!