1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला वर्ल्ड कप 2025: फाइनल मुकाबले में बारिश का साया, इस तरह रहेगा मैच के दौरान मौसम

महिला वर्ल्ड कप 2025: फाइनल मुकाबले में बारिश का साया, इस तरह रहेगा मैच के दौरान मौसम

 Written By: Govind Singh
 Published : Nov 01, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 02:55 pm IST

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर और साउथ अफ्रीकी टीम की कमान लौरा वोल्वार्ट के हाथों में है।

india vs south africa - India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : PTI

India Women vs South Africa Women Final: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप 2025 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम का कारवां फाइनल तक पहुंच चुका है, सेमीफाइनल में भारत ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त दी। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीकी टीम से 2 नवंबर को होगा। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बारिश कर सकती है मजा किरकिरा

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 2 नवंबर को नवी मुंबई में दिन में बारिश की संभावना 63 प्रतिशत तक है। इसके अलावा रात में बारिश की संभावना 45 प्रतिशत तक है। ऐसे में अगर 2 नवंबर को मैच नहीं हो पाता है, तो उसे रिजर्व डे पर करवाया जाएगा। फाइनल मुकाबले के लिए 3 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।

रिजर्व डे के दिन भी बारिश की पूरी संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 3 नवंबर को नवी मुंबई में दिन में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। वहीं रात में बारिश में बारिश की संभावना 66 प्रतिशत है। ऐसे में फाइनल होने के बहुत ही कम उम्मीद नजर आ रही है। अगर पहले दिन टॉस हो जाता है और दोनों टीमों के बीच कुछ ओवर्स का खेल होता है। फिर बारिश आती है, तो रिजर्व डे पर खेल वहीं से शुरू होगा, जहां पहले दिन रुका था। लेकिन जिस तरह से बारिश की आशंका जताई गई है। उससे वह फाइनल मुकाबले में बड़ी विलेन बनती हुई नजर आ रही है।

भारत ने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को दे दी पटखनी

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांच विकेट से हराया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे। इसके बाद भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज सबसे बड़ी मैच विनर बनकर उभरीं। उन्होंने 127 रन पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया और इतिहास रच दिया। जबकि साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट फैंस के लिए आई खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी को मिली अस्पताल से छुट्टी; BCCI ने दिया अपडेट

वेस्टइंडीज के प्लेयर ने हैट्रिक लेकर जिताई 3-0 से सीरीज, विरोधी टीम का कर डाला सूपड़ा साफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल