भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के दौरे पर विजयी अभियान जारी देखने को मिल रहा है, जिसमें पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी टीम इंडिया 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही और इसके दम पर अब उन्होंने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल करने के लिए 181 रनों का टारगेट मिला था, जिसमें 112 के स्कोर तक 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे। यहां से तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि जीत दिलाकर भी वापस लौटे जिसमें दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी देखने को मिली और इसके दम पर दोनों ने मिलकर 17 साल पुराने एक बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।
तिलक-नीतीश ने तोड़ा पठान बंधुओं का रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सफल रन चेज में 7वें विकेट के लिए इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड इरफान पठान और यूसुफ पठान के नाम पर था, जिसमें दोनों ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 7वें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की थी। वहीं अब तिलक और नीतीश ने उनके इस रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 7वें विकेट के लिए 69 रनों की मैच विनिंग साझेदारी करने के साथ ध्वस्त कर दिया है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में सफल रन चेज में यह 7वें विकेट के लिए अभी तक की संयुक्त रूप से दूसरे सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
T20I में सफल रन चेज में 7वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (फुल मेंबर्स)
- आफिफ हुसैन और मोसद्देक हुसैन (बांग्लादेश) - 82 रन बनाम जिम्बाब्वे (साल 2019)
- चामिका करुणारत्ने और दसुन शनाका (श्रीलंका) - 69 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2022)
- तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी (भारत) - 69 रन बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
- वेन पार्नेल और रस्टी थेरोन (साउथ अफ्रीका) - 64 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2011)
- यूसुफ पठान और इरफान पठान (भारत) - 59 रन बनाम श्रीलंका (साल 2009)
तिलक वर्मा ने हार्दिक को छोड़ा पीछे
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी नाबाद 51 रनों की पारी के दम पर हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में रनों का पीछा करते हुए नाबाद पवेलियन लौटने के मामले में अब वह भारतीय खिलाड़ी रूप में चौथे नंबर पर आ गए हैं। तिलक अब तक 12 मैचों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं जिसमें सभी में चेज करते हुए टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि हार्दिक पांड्या 11 मैचों में नाबाद रहे तो उसमें 10 मैचों में टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम किया था। इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर एमएस धोनी का नाम है जो 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रनों का पीछा करते हुए नाबाद रहे थे और इसमें टीम इंडिया को 15 मुकाबलों में जीत मिली थी।
ये भी पढ़ें
साल दर साल छाई अर्शदीप की आंधी, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने भारतीय गेंदबाज
तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास, तोड़ा इंडोनेशिया के खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Latest Cricket News