A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करते समय कलाई में लगी गेंद, हो गया भारी नुकसान

VIDEO: तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करते समय कलाई में लगी गेंद, हो गया भारी नुकसान

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान उस समय भारी नुकसान हुआ जब जेमी ओवरटन की एक गेंद उनकी कलाई पर जाकर लगी और उनका फिटनेस बैंड पूरी तरह से टूट गया।

Tilak Verma- India TV Hindi
Image Source : AFP तिलक वर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को सीएसके 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करने के दौरान भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ा। तिलक वर्मा इस मैच में बल्ले से कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके जिसमें वह 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन ही बना सके।

ओवरटन की गेंद पर तिलक वर्मा का फिटनेस बैंड टूटकर गिरा

मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें उनकी पारी के 12वें ओवर में जब सीएसके की तरफ से जेमी ओवरटन गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने क्रीज पर थोड़ा हटकर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधे उनकी कलाई पर जा लगी। इससे तिलक ने कलाई में जो फिटनेस बैंड पहना हुआ था वह गेंद लगने की वजह से टूटकर तुरंत अलग जा गिरा। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस इस घटना के होते ही थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए, जिसमें इसके बाद कलाई में गेंद लगने की वजह से तिलक भी थोड़े तकलीफ में दिखाई दिए जिसमें फीजियो को मैदान पर आना पड़ा था।

इस सीजन सिर्फ एक मुकाबले में ही बल्ले से कमाल दिखा पाए तिलक वर्मा

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह तिलक वर्मा का भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाना है। इस सीजन तिलक के बल्ले से अब तक 9 मैचों में सिर्फ एक बड़ी पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए थे। इसके अलावा तिलक वर्मा के प्रदर्शन को देखा जाए तो उन्होंने 24.13 के औसत से सिर्फ 193 रन ही बनाए हैं और उसमें सिर्फ एक शतकीय पारी ही शामिल है। इसके अलावा तिलक के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 162.18 का रहा है, जबकि एक मुकाबले में वह डक पर भी पवेलियन लौटे हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा - मुझे नहीं लगता है कि ये हमारा सीजन है

VIDEO: सरफराज खान ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, चेपॉक में लूटी महफिल

Latest Cricket News