1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तिलक वर्मा के पास टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर

तिलक वर्मा के पास टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 51 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली, जिसमें वह जीत दिलाकर वापस लौटे। वहीं अब तिलक के पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका भी बन रहा है।

Tilak Varma- India TV Hindi
Image Source : AFP तिलक वर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड के दौरे पर खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह दोनों ही मैच 4-4 विकेट से नाम करने में कामयाब रही है और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए दूसरे मुकाबले में जीत एक समय काफी मुश्किल लग रही थी, जिसमें उन्होंने 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय 70 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से उपकप्तान तिलक वर्मा ने एक छोर को संभालने के साथ रोमांचक जीत दिलाकर वापस लौटे जिसमें उनके बल्ले से 51 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। तिलक वर्मा अपनी इस पारी के दम पर अब एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं, जिसके लिए उनको इसी तरह के कारनामे को आगे कुछ मैचों में दोहराने की जरूरत है।

तिलक वर्मा अब सिर्फ जेम्स विंस से पीछे

टीम इंडिया के मौजूदा उपकप्तान तिलक वर्मा की गिनती टी20 क्रिकेट में मैच विनर खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें उन्होंने पिछले कुछ सालों में खुद मैच फिनिशर की भूमिका में बखूबी साबित भी किया है। टी20 क्रिकेट में अब जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहते हुए लगातार जीत दिलाने के मामले में तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें वह अपने टी20 क्रिकेट करियर में अब तक 26 बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं तो वहीं सभी मैचों में टीम को जीत भी दिलाई है। इस लिस्ट में तिलक वर्मा अब सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ जेम्स विंस से पीछे हैं, जिसमें वह टी20 क्रिकेट में 31 बार नाबाद रहे जिसमें 30 मैचों में उनकी टीम को जीत हासिल हुई जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहते हुए लगातार जीत दिलाने वाले खिलाड़ी

  • जेम्स विंस (इंग्लैंड) - 30 जीत
  • तिलक वर्मा (भारत) - 26 जीत
  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 22 जीत
  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 22 जीत

टीम इंडिया के पास अजेय बढ़त लेने का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआत दोनों टी20 मुकाबले जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे मैच में भी इसी जीत की लय को बरकरार रखने पर रहने वाली है, ताकि सीरीज में अजेय बढ़त ली जा सके। भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 सीरीज का अब तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ T20I सीरीज के बीच आई बुरी खबर, स्टार तेज गेंदबाज अगले 3 मैचों से हुआ बाहर

न्यूजीलैंड में भारतीय ओपनर्स की खुली पोल, उपकप्तान केएल राहुल का बुरा हाल, जायसवाल फिर हुए फ्लॉप

Latest Cricket News