NZ vs WI: न्यूजीलैंड में इन दिनों टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। 18 दिसंबर से बे ओवल में तीसरे टेस्ट मैच का आगाज हो चुका है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर न्यूजीलैंड की पारी का शानदार अंदाज में आगाज किया। पहले सेशन में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 83 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। दूसरे सेशन में भी टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए। इस बीच डेवोन कॉन्वे 149 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। टी ब्रेक से पहले लैथम और कॉन्वे 200 रनों की साझेदारी करने में कामयाब रहे। दूसरे सेशन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट खोए 216 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए।
सलामी जोड़ी ने जड़े शतक
पहले 2 सेशन की तरह तीसरे सेशन में भी रन आने का सिलसिला जारी रहा और कुछ ही देर बाद कप्तान टॉम लैथम ने अपना शतक पूरा कर लिया। लैथम ने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से टेस्ट में अपना 15वां शतक जड़ा। इसके साथ ही वह टेस्ट में 15 शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले सलामी बल्लेबाज बन गए। उनके आसपास भी कोई नहीं है। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज जॉन राइट हैं। इसके बाद ग्लेन टर्नर का नंबर आता है।
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज
- टॉम लैथम - 15
- जॉन राइट - 12
- ग्लेन टर्नर - 7
टॉम लैथम का वेस्टइंडीज के खिलाफ यह दूसरा टेस्ट शतक है। लैथम वेस्टइंडीज के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। कीवी कप्तान का यह शतक WTC में बतौर सलामी बल्लेबाज 5वां शतक है। इस तरह उन्होंने WTC में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में केएल राहुल, अब्दुल्ला शफीक और डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है।
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज
- 9 - रोहित शर्मा
- 7 - यशस्वी जयसवाल
- 6 - दिमुथ करुणारत्ने
- 6 - उस्मान ख्वाजा
- 5 - टॉम लैथम
- 5 - केएल राहुल
- 5 - अब्दुल्ला शफीक
- 5 - डेविड वार्नर
कब और कहां खेला जाएगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल, जानें कैसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
मशहूर T20 लीग को लेकर आई बड़ी खबर, नहीं होगा ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन
Latest Cricket News