U19 World Cup: जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में 23 जनवरी को बांग्लादेश-यूएसए और श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। इन मुकाबले में बांग्लादेश ने यूएसए को 7 विकेट से हराया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने में कमायाब रही। इसके साथ ही सुपर 6 के लिए सभी टीमें तय हो चुकी हैं।
58 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका की टीम
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। श्रीलंका के बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे और 18.5 ओवर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 9 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस मैच से ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ा। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड पहले ही सुपर-6 में पहुंच चुका है।
बांग्लादेश ने सुपर-6 में बनाई अपनी जगह
बांग्लादेश और यूएसए के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां अमेरिका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 199 रन बनाए। 200 रन के टारगेट को बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 41.3 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही ग्रुप बी से बांग्लादेश ने सुपर -6 के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड की टीम इस ग्रुप से सुपर-6 में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी।
ग्रुप सी और डी से इन टीमों ने किया है क्वालीफाई
ग्रुप सी और डी की बात करें तो वहां भी तीन तीन टीमें सुपर-6 में पहुंच चुकी हैं। ग्रुप डी से अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका अगले राउंड में जगह बनाने में कामयाब रही। वहीं ग्रुप सी इंग्लैंड, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-6 के लिए क्वालीफाई किया है। अब इन 12 टीमों को 6-6 टीम के दो ग्रुप में बांटा जाएगा और फिर सुपर-6 चरण की शुरुआत होगी। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज (24 जनवरी) भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। इसके बाद सुपर-6 का पूरा शेड्यूल सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें
IND vs NZ: इशान किशन ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड सिर्फ 48 घंटों में किया ध्वस्त, इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय
IND vs NZ: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, टी20 इंटरनेशनल में बना दिया नया कीर्तिमान
Latest Cricket News