क्रिकेट की दुनिया में इस समय सिर्फ एक ही नाम छाया हुआ है और ये नाम है भारत के उभरते युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 15 साल है और उन्होंने इस छोटी सी उम्र में कई ऐसे कारनामे कर दिए हैं, जिससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। वैभव के शानदार आंकड़ों और तूफानी बैटिंग देखने के बाद सिलेक्टर्स भी खुद को ज्यादा दिन रोक नहीं पाए और आखिरकार बिहार के होनहार बल्लेबाज को पहली बार टीम इंडिया में शामिल कर लिया। वैभव अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर T20I सीरीज में भारतीय टीम में खेलते नजर आएंगे। फैंस यही उम्मीद जता रहे हैं कि वैभव की IPL की फॉर्म इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बरकरार रहे और विदेशी धरती पर भी रनों का अंबार लगाने में कामयाब रहें।
गेंदबाजी में कुछ ऐसे हैं आंकड़े
वैभव की धुंआधार बल्लेबाजी से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि वह गेंदबाजी भी करते हैं। IPL में भले ही वैभव को कभी गेंदबाजी करने का मौका भले ही न मिला हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह गेंद से कमाल कर चुके हैं। जी हां, आपने सही सुना। वैसे तो वैभव के गेंदबाजी के आंकड़े उनकी बैटिंग से मेल नहीं खाते हैं, लेकिन पार्ट टाइम गेंदबाजी के तौर पर अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं।
वैभव यूथ टेस्ट क्रिकेट में 2 विकेट अब तक चटका चुके हैं। इंग्लैंड में इंग्लिश अंडर-19 टीम के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। वहीं, यूथ ODI में भी उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। दिलचस्प बात ये है कि इनमें से एक विकेट उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फरहान युसूफ का चटकाया था। ये विकेट पिछल साल दिसंबर में खेले गए U19 एशिया कप में आया था। इस विकेट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। इस वीडियो में उनका गेंदबाजी एक्शन रवींद्र जडेजा से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है।
श्रीलंका-ए के खिलाफ नहीं चला वैभव का बल्ला
वैभव सूर्यवंशी इस समय श्रीलंका में हैं और इंडिया-ए के लिए ट्राई सीरीज में शिरकत कर रहे हैं, जिसका 9 जून से आगाज हो चुका है। श्रीलंका-ए के खिलाफ वैभव पारी सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर भारतीय पारी का आगाज करने उतरे। वैभव ने इस मुकाबले में भी अपने चिर-परिचित अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया। उन्होंने पहली 6 गेंदों के भीतर ही 3 शानदार चौके जड़ते हुए अपने इरादे साफ कर दिए, लेकिन चौथे ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 12 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 14 रन बनाए।
यह भी पढ़ें:
ICC Women's T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय टीम के पास आखिरी मौका
अर्जुन तेंदुलकर ने वानखेड़े में मचाया तहलका, 25 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक, गेंद से भी बरपाया कहर
Latest Cricket News