इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जैसे ही अपनी पारी का 7वां छक्का जड़ा उसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के ऑल टाइम रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने इस अहम मुकाबले में सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये अहम मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी अपना शतक पूरा करने से ठीक पहले 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाने के साथ कुल 12 छक्के भी लगाए।
आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी
- वैभव सूर्यवंशी (2026) - 65 छक्के
- क्रिस गेल (2012) - 59 छक्के
- आंद्रे रसेल (2019) - 52 छक्के
- क्रिस गेल (2013) - 51 छक्के
- जोस बटलर (2022) - 45 छक्के
सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड की ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में इस सीजन में अपने 600 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया जिसके साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ आईपीएल के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने साल 2018 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए ये कारनामा किया था। वहीं इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में अपने नाम ये रिकॉर्ड करने में कामयाब हो गए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही अपनी फिफ्टी को पूरा किया उसी के साथ वह आईपीएल 2026 के सीजन में कुल 630 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गए हैं। इसी के साथ वह यशस्वी जायसवाल के साल 2023 के आईपीएल सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 625 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ नया इतिहास रचने में कामयाब हो गए। वहीं वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ब्रैंडन मैकुलम के बराबर आ गए हैं, जिसमें उनके बल्ले से ये 10वां छक्का पारी के पहले ओवर में देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें
धोनी के भविष्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, CSK के CEO ने बताया क्या हो सकता है अगला कदम?
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अचानक बदली टीम, चोटिल प्लेयर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
Latest Cricket News