1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 से पहले दिखा वैभव सूर्यवंशी का धुआंधार अंदाज, जडेजा को जड़े लंबे-लंबे छक्के

IPL 2026 से पहले दिखा वैभव सूर्यवंशी का धुआंधार अंदाज, जडेजा को जड़े लंबे-लंबे छक्के

IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AFP वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 से पहले तैयारियों का आगाज हो चुका है और इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के कैंप से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खिलाफ नेट्स में आक्रामक बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। युवा बल्लेबाज ने एक बार फिर अपने बेखौफ अंदाज का परिचय दिया और जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर के सामने भी बड़े शॉट्स खेलने से नहीं हिचके।

राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी नेट्स में रवींद्र जडेजा की गेंदों पर बहुत ही आसानी से बड़े-बड़े शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव स्टार ऑलराउंडर की गेंदों पर जोरदार शॉट खेल रहे हैं। उन्होंने जडेजा की 6 गेंदों में से 5 गेंदों को हवा में उड़ाया और IPL के आगाज से पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

18 साल बाद जडेजा की घर वापसी

इस सीजन की सबसे बड़ी खबरों में से एक रही जडेजा की राजस्थान में वापसी। उन्होंने IPL के पहले सीजन में इसी टीम के लिए खेला था और अब 18 साल बाद फिर से रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स से हुए बड़े ट्रेड के तहत जडेजा और सैम करन राजस्थान से जुड़े, जबकि कप्तान संजू सैमसन चेन्नई के खेमे में चले गए। जडेजा के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 254 मैचों में 3260 रन बनाए हैं और 170 विकेट झटके हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.67 रहा है।

वैभव सूर्यवंशी का दमदार आगाज

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें टीम का अहम खिलाड़ी बना दिया है और IPL 2026 में भी उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

कब और किससे होंगे मुकाबले?

राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 अप्रैल को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी। टीम 7 अप्रैल को गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी, जबकि 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टक्कर होगी। फिलहाल BCCI ने 12 अप्रैल तक के शेड्यूल का ही ऐलान किया है।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युधवीर सिंह चारक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना माफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, यश राज पूंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन।

यह भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News