1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर मिला जीवनदान, 14 करोड़ वाले वाले खिलाड़ी की घटिया की फील्डिंग

वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर मिला जीवनदान, 14 करोड़ वाले वाले खिलाड़ी की घटिया की फील्डिंग

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को CSK के खिलाफ पहले ही मैच में पहली ही गेंद पर एक बड़ा जीवनदान मिला। चेन्नई के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने उनका कैच छोड़ा।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 128 रन का टारगेट रखा था। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर मैट हेनरी के पहले ही ओवर में 18 रन ठोक दिए। अपनी पारी की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का कैच छोड़ा, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

कार्तिक शर्मा ने छोड़ा वैभव का कैच

दरअसल अपनी पारी की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। मैट हेनरी ने ये गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली थी, इस पर वैभव ने बल्ला चलाया और गेंद काफी देर तक हवा में रही। CSK के फील्डर कार्तिक शर्मा इस कैच को पकड़ने के लिए पीछे की तरफ भागे, लेकिन वह गेंद को पकड़ नहीं पाए। कैच छूटने के बाद कार्तिक की बॉडी लैंग्वेज काफी खराब नजर आई। उन्होंने न सिर्फ कैच छोड़ा बल्कि इस गेंद पर चौका भी दे दिया। वह इस गेंद को पकड़ सकते थे लेकिन ऐसा करने में वह नाकाम रहे। कार्तिक को सीएसके ने ऑक्शन में 14.20 करोड़ में खरीदा था।

52 रन बनाकर आउट हुए वैभव

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को वैभव का वो कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा। वैभव ने इस मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 बॉल में 52 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच छक्के और चार चौके लगाए। पहले विकेट के लिए जायसवाल और वैभव के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। वैभव ने ये पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया।

चेन्नई ने बनाए थे 127 रन

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में सीएसके को मजबूत शुरुआत नहीं दे सके। दोनों 6-6 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके। मैथ्यू शॉट भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के टॉप 4 बल्लेबाजों में कोई भी डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सका। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन को 7 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन, CSK के लिए डेब्यू मैच में ही रहे फ्लॉप

IPL 2026: टूटा 277 मैचों का सिलसिला, CSK फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल!

Latest Cricket News