A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के हेलमेट में लगी रबाडा की तेज गेंद, सिराज ने तुरंत पूछा उनका हाल; फैंस भी गए घबराए

वैभव सूर्यवंशी के हेलमेट में लगी रबाडा की तेज गेंद, सिराज ने तुरंत पूछा उनका हाल; फैंस भी गए घबराए

GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में शानदार 96 रनों पारी देखने को मिली, जिसमें वह जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उसी समय कगिसो रबाडा की एक तेज गेंद उनके हेलमेट में जाकर लगी जिसके चलते सभी थोड़ी देर के लिए घबरा गए थे।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का कमाल एकबार फिर से देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय कगिसो रबाडा के ओवर में शॉट खेलने के प्रयास में गेंद उनके हेलमेट में जा लगी, जिसे देख मैदान पर मौजूद सभी लोग थोड़ी देर के लिए घबरा गए थे।

गेंद लगने के बाद मोहम्मद सिराज ने पूछा वैभव का हाल

राजस्थान रॉयल्स की टीम जिन्होंने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन वैभव ने एक छोर से पारी को संभाले रखते हुए रनों की गति को बरकरार रखने का काम किया। राजस्थान की पारी के 14वें ओवर में जो कगिसो रबाडा फेंक रहे थे, उसकी दूसरी गेंद जिसका सामना वैभव सूर्यवंशी कर रहे थे वह थोड़ी शॉर्ट पिच थी। इस गेंद पर वैभव ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे हेलमेट में जाकर काफी तेजी से लगी। इसके बाद वैभव ने एक रन तो ले लिया लेकिन वह साफतौर पर थोड़ा दर्द में देखे गए। गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने वैभव सूर्यवंशी से तुरंत जाकर उनका हाल पूछा और उसके बाद मैदान पर राजस्थान रॉयल्स टीम के फीजियो ने आकर उनका कनकशन टेस्ट भी हालिया। वैभव की स्थिति पूरी तरह से ठीक देखते हुए उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने दी गई।

स्टेडियम में मौजूद फैंस भी गए थे घबरा

वैभव सूर्यवंशी को जब कगिसो रबाडा की गेंद उनके हेलमेट में लगी तो उसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस भी काफी घबरा गए थे। हालांकि वैभव ने जब पारी को जारी रखा तो सभी के चेहरों पर खुशी भी देखने को मिली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बनने के साथ उन्होंने कई ऐसे नए रिकॉर्ड्स भी इस सीजन में बनाए हैं जिनका आने वाले समय में जल्द टूटना काफी मुश्किल काम दिखता है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के नाम IPL में दर्ज हुआ कमाल का रिकॉर्ड, बने 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

IPL के 5 'महा-रिकॉर्ड्स', नामुमकिन है इनका टूटना! अब तक नहीं पहुंचा कोई भी खिलाड़ी इसके आसपास

Latest Cricket News