1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के 5 'महा-रिकॉर्ड्स', नामुमकिन है इनका टूटना! अब तक नहीं पहुंचा कोई भी खिलाड़ी इसके आसपास

IPL के 5 'महा-रिकॉर्ड्स', नामुमकिन है इनका टूटना! अब तक नहीं पहुंचा कोई भी खिलाड़ी इसके आसपास

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 29, 2026 06:13 pm IST,  Updated : May 29, 2026 06:15 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कई ऑल टाइम रिकॉर्ड्स बड़ी आसानी से टूटते हुए देखने को मिले हैं, लेकिन अभी भी आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे कीर्तिमान है जिनके टूटने का इंतजार फैंस को काफी लंबे समय से लेकिन ऐसा होना काफी मुश्किल काम दिखता है।

इंडियन प्रीमियर लीग- India TV Hindi
इंडियन प्रीमियर लीग Image Source : AFP/INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2026 का सीजन अभी तक बाकी के सभी की सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जिसमें हर मैच के साथ कई नए कीर्तिमान बनते हुए देखने को मिले हैं। साल 2008 के समय जो टी20 क्रिकेट के शुरुआती दौर कहा जा सकता है उसके बाद से अब तक इसमें खेलने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। अब बल्लेबाज जहां पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने के इरादे से मैदान पर उतरता है तो वहीं गेंदबाज भी अलग-अलग तरह से गति में परिवर्तन करने के साथ उन्हें चकमा देने की पूरी कोशिश करते हैं।

आईपीएल के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा किसी एक खिलाड़ी ने अकेले रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया है तो वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनके आगे कई ऑल टाइम रिकॉर्ड एकदम बौने साबित हुए। हालांकि इसके बावजूद आईपीएल के इतिहास में अभी भी 5 ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिनके टूटने का इंतजार तो फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन ऐसा होता काफी मुश्किल दिखता है।

1 - कोहली के एक सीजन में 973 रन

विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है उनका आईपीएल के साल 2016 में बल्ले से ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसे देख पूरी दुनिया भी हैरान रह गई थी। विराट कोहली ने इस सीजन सिर्फ 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 80 से अधिक औसत के साथ कुल 973 रन बना दिए थे। मौजूदा दौर में जहां अब खिलाड़ी और भी अधिक आक्रामक तरीके से खेलते हुए दिखाई देते हैं लेकिन इसके बावजूद किसी भी खिलाड़ी के लिए 900 रन एक सीजन में पार करना मुश्किल काम दिखाई देता है। ऐसे में कोहली का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल काम दिखता है।

2 - आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने का कारनामा

टी20 क्रिकेट में मौजूदा दौर में देखा जाए तो बल्लेबाज जहां अब और अभी अधिक आक्रामक तरीके से खेलते हुए दिखाई देते हैं तो वहीं गेंदबाजों की कोशिश विकेट लेने की जगह रनों की गति को धीमा रखने की अधिक होती है। आईपीएल में भी पिछले कुछ सीजन में भी ऐसा देखने को मिला। ऐसे में अमित मिश्रा के नाम आईपीएल इतिहास में ऐसा अनोखा कीर्तिमान दर्ज है जो किसी भी गेंदबाज के लिए बराबरी करना या उसे तोड़ पाना अब काफी मुश्किल काम है। अमित मिश्रा अब तक आईपीएल इतिहास में अकेले ऐसे गेंदबाज हैं जो तीन हैट्रिक लेने में कामयाब हुए हैं।

3 - कोहली-डिविलियर्स की 229 रनों की साझेदारी

आईपीएल में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी को खेलते देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते थे। दोनों ने साथ मिलकर कई मैचों में आरसीबी को जीत भी दिलाई है। वहीं कोहली-डिविलियर्स के नाम पर आईपीएल में अभी भी एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसका टूटना अब काफी मुश्किल काम दिखता है। दोनों के बीच साल 2016 के आईपीएल सीजन में लीग स्टेज के दौरान गुजरात लायंस के खिलाफ मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी हुई थी, जो अभी भी आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की रिकॉर्ड साझेदारी है।

4 - क्रिस गेल का 175 रनों का कीर्तिमान

यूनिवर्स बॉस के नाम से वर्ल्ड क्रिकेट में पहचाने जाने वाले क्रिस गेल का आईपीएल में बल्ले से जबरदस्त कमाल देखने को मिला है। गेल के नाम अभी भी आईपीएल के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने का कीर्तिमान दर्ज है। साल 2013 के सीजन में गेल ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास में भी अभी तक एक मुकाबले में सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी है।

5 - अल्जारी जोसेफ का सिर्फ 12 देकर 6 विकेट लेना

साल 2019 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका दिया था, जिसमें उन्होंने अपने पहले मुकाबले में ही जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था उसमें 3.4 ओवर्स की गेंदबाजी करते हुए 12 रन देने के साथ 6 विकेट हासिल किए। ये आईपीएल इतिहास में अभी तक डेब्यू मुकाबले में जहां किसी भी गेंदबाज का सबसे शानदार प्रदर्शन है तो वहीं अभी तक आईपीएल के एक मैच में सबसे शानदार बॉलिंग परफॉर्मेंस भी बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे होते, फिर कैसे राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गए

पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, अब वैभव सूर्यवंशी की कर दी लप्पेबाज खिलाड़ी से तुलना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल