1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद रोने लगे, इनसाइड VIDEO हो गया Viral

वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद रोने लगे, इनसाइड VIDEO हो गया Viral

वैभव सूर्यवंशी जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच छक्के और एक चौका लगाने के बाद आउट हुए तो पवेलियन जाते वक्त रोने लगे। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट कर वापस भेजा। इसका वीडियो अब सामने आया है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी भी कमाल के खिलाड़ी हैं। जब भी बल्लेबाजी के लिए ​क्रीज पर आते हैं, सभी लोग सांसें थामकर मैच देखते हैं। मंगलवार रात भी ऐसा ही हुआ। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने एक तूफानी पारी खेली, लेकिन वे उसे बड़े रनों में तब्दील नहीं कर पाए। वैभव की रनों की भूख कभी खत्म नहीं होती। शायद यही कारण है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ वे आक्रामक पारी खेलने के बाद जब आउट हुए तो रोते हुए नजर आए। हो सकता है कि आपने ये वीडियो मिस कर दिया हो, लेकिन अब एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर निराशा साफ दिख रही है। 

देर रात शुरू हुआ मैच, पहले आसमान से बारिश फिर रनों की बारिश का सिलसिला

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला काफी देर से शुरू हुआ। बारिश के कारण ऐसा हुआ। रात दस बजे के ​बाद मैच शुरू हुआ, लेकिन उस वक्त तक भी लोग मैच का इंतजार कर रहे थे, वे इसलिए क्योंकि उन्हें वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखनी थी। वैभव ने भी उन्हें निराश नहीं किया। पहले तो आसमान से बारिश ने मैच में बाधा डाली, लेकिन जब वो बंद हुआ तो रनों की ​बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो काफी देर तक चला। मैच के पहले ओवर में उनकी बैटिंग नहीं आई। क्योंकि दीपक चाहर के ओवर में यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इसके बाद दूसरे ओवर में वैभव का सामना जसप्रीत ​बुमराह से हुआ। 

जसप्रीत की पहली ही बॉल पर ठोका छक्का, बुमराह भी मुस्कराते हुए आए नजर

आज की तारीख में जसप्रीत बुमराह भारत ही नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उनकी पहली ही बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार छक्का ठोक दिया। ये नजारा अपने आप में गजब का था। जब जसप्रीत बुमराह वापस अपने रनअप की ओर आ रहे थे, उनके चेहरे पर निराशा नहीं, बल्कि खुशी थी। बुमराह को शायद लग रहा होगा कि भारत का एक और स्टार बल्लेबाज तैयार हो रहा है। इस ओवर में वैभव ने बुमराह को कुछ और अच्छे स्ट्रोक लगाए और रन बनाए। 

शार्दुल ठाकुर ने वैभव को भेजा पवेलियन

इसके बाद जब गेंदबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर आए तो उन्होंने अपनी ओवर की आखिरी बॉल पर उन्हें आउट कर दिया। वैभव ने 14 बॉल पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें एक चौका और पांच छक्के शामिल रहे। वैभव जब आउट हुए, तब तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच ओवर में 80 रन बना लिए थे। जब वैभव आउट होकर पवेलियन जा रहे थे, तब उनके चेहरे पर निराशा के भाव साफ नजर आ रहे थे।

वैभव सूर्यवंशी का रोते हुए वीडियो हो गया वायरल

इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे वापसी के वक्त अपने आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही निराशा में बल्ला भी जमीन पर पटकते हैं। वैभव शायद और बड़ी पारी खेलने की चाहत रखते होंगे। हो सकता है कि ये वीडियो अपने मिस कर दिया हो, लेकिन अब सीधे स्टेडियम से ही ये वीडियो सामने आया है। उम्मीद है कि वैभव आने वाले वक्त में और भी रन बनांएगे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। 

यहां देखें वैभव का वीडियो

यह भी पढ़ें 

DC vs GT: कौन सी टीम जीतेगी आज का मुकाबला, बारिश हुई तो किसे होगा फायदा

Delhi Weather Today: आज DC vs GT मैच पर भी संकट के बादल, दिल्ली में बारिश की संभावना

Latest Cricket News