A
Hindi News खेल क्रिकेट अब कब दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? इस बड़े टूर्नामेंट में दिखेगा जलवा!

अब कब दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? इस बड़े टूर्नामेंट में दिखेगा जलवा!

Vaibhav Sooryavanshi: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रचने के बाद 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: महज 14 साल की उम्र में इंटरनेशनल मंच पर इतिहास रच देना किसी सपने जैसा है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इसे हकीकत में बदल दिया। ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रन की विस्फोटक और रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर उन्होंने न सिर्फ भारत को गौरवान्वित किया, बल्कि खुद को भविष्य का बड़ा सितारा भी साबित किया। अब सवाल यह है कि इस युवा बल्लेबाज का अगला ठिकाना क्या होगा? ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यवंशी जल्द ही मुंबई में होने वाले प्रतिष्ठित डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं।

नवी मुंबई में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान

जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट आयोजकों और खिलाड़ी के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही है और उनके खेलने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। नवी मुंबई में हर साल आयोजित होने वाले इस हाई-प्रोफाइल T20 टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेती हैं। डीवाई पाटिल समूह की दो टीमें भी इसमें उतरती हैं और संभावना है कि सूर्यवंशी इनमें से किसी एक टीम का हिस्सा बनें। 23 फरवरी से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट IPL से पहले खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन तैयारी का मंच माना जाता है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी हिस्सा लेते हैं।

RR के ट्रेनिंग कैंप में कर रहे प्रैक्टिस

फिलहाल वैभव सूर्यवंशी नागपुर के पास तालेगांव में राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहा रहे हैं। खास बात यह है कि साउथ अफ्रीका से वर्ल्ड कप खेलकर लौटने के बाद वह अपने घर नहीं गए, बल्कि सीधे IPL की तैयारी में जुट गए।

करीबी सूत्रों ने क्रिकबज को बताया कि राजस्थान रॉयल्स का कैंप 21 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सूर्यवंशी पहले पटना जाएंगे और फिर अपने गृह नगर पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस समारोह में उन्हें एक वाहन भेंट किए जाने की भी योजना है, जो लंबे समय से लंबित बताया जा रहा है। सम्मान समारोह के बाद उनके मुंबई जाकर डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलने की प्रबल संभावना है।

जल्द हो सकता है फैसला

साल 2003 में शुरू हुआ डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित T20 प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। डीवाई पाटिल स्टेडियम हाल के वर्षों में कई बड़े मुकाबलों का गवाह रहा है, जिनमें महिला वर्ल्ड कप का फाइनल, वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच और IPL मुकाबले शामिल हैं। ऐसे में अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशी का तूफान डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट में फिर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का काम किया तमाम, नेपाल के लिए भी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जगी

"चकिंग यानी भट्टा गेंदबाजी" पाकिस्तानी गेंदबाजों पर ये आरोप नया नहीं, शोएब अख्तर से लेकर अजमल तक लंबी है फेहरिस्त

Latest Cricket News