टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने अपना दूसरा मुकाबला ग्रुप-ए में यूएसए की टीम के खिलाफ खेला जिसे वह 32 रनों से जीतने में कामयाब रहे। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को भी शामिल किया था, जिसमें उन्होंने इस मैच में 4 ओवर्स में 27 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए। वहीं उस्मान के इस प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर देखने को मिल रही हैं, जिसको लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट लगातार चकिंग का आरोप लगा रहे जिसको आम बोलचाल भाषा में भट्टा गेंदबाजी भी कही जाती है। हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों के एक्शन को लेकर चकिंग का आरोप लगना कोई नया नहीं है, जिसमें इससे पहले भी उनके कई गेंदबाजों पर ये आरोप लग चुका है, जिसमें कुछ का करियर भी खत्म हो गया।
पाकिस्तानी टीम उस्मान तारिक को टी20 वर्ल्ड कप में अपने सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर देख रही है, लेकिन उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठ रहे सवाल पर अब तक आईसीसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर पहले भी सवाल उठे हैं, जिसमें पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने 2 बार अपने एक्शन की जांच कराई है, हालांकि उसमें उनके एक्शन को लीगल पाया गया।
पाकिस्तान टीम में एक समय सईद अजमल प्रमुख स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेलते थे, जिसमें वनडे, टी20 के अलावा वह टेस्ट में भी अपनी स्पिन से बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए थे। सईद अजमल साल 2014 में ICC की 15 डिग्री कोहनी एक्सटेंशन लिमिट पार करने की वजह जांच के घेरे में आ गए थे, जिसके बाद उनको अपने बॉलिंग एक्शन में बदलाव करना पड़ा लेकिन उनका करियर उसके बाद पूरी तरह से पटरी से उतर गया और फिर वह पाकिस्तानी टीम से भी अपने खराब प्रदर्शन के चलते बाहर हो गए थे।
मोहम्मद हफीज जो अपनी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी से भी टीम पाकिस्तानी टीम को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए हैं, उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर कई बार शिकायत की गई। साल 2015 में जब मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी एक्शन की बायोमैकेनिकल टेस्ट में जांच हुई तो उसमें साफतौर पर उसे गलत पाया गया और इसके चलते हफीज को एक साल गेंदबाजी से बैन का भी सामना करना पड़ा था।
वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले शोएब अख्तर के गेंदबाजी एक्शन को लेकर साल 1999 में सवाल उठे थे, लेकिन उस समय उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। दरअसल अख्तर के कोहनी मुड़ने की वजह हाइपरमोबिलिटी को बताया था, जिसे मेडिकल गड़बड़ी भी माना गया। इसके अलावा शाहिद अफरीदी के गेंदबाजी एक्शन को लेकर भी चकिंग का आरोप लगा है लेकिन उनपर कभी बैन नहीं लगा।
ये भी पढ़ें
T20 World Cup में डबल सुपर ओवर का रोमांच, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर मारी बाजी
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री
संपादक की पसंद