Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup में डबल सुपर ओवर का रोमांच, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर मारी बाजी

T20 World Cup में डबल सुपर ओवर का रोमांच, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर मारी बाजी

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Feb 11, 2026 03:35 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 03:57 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक मैच डबल सुपर हुआ हो। इस तरह से अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें इतिहास में दर्ज हो गई हैं।

t20 world cup double super over- India TV Hindi
Image Source : AFP टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार डबल सुपर ओवर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को पहला सुपर ओवर मुकाबला खेला गया। ये केवल सुपर ओवर नहीं था, डबल सुपर ओवर हो गया। 20 ओवर का मैच पहले टाई हुआ और जब पहला सुपर ओवर खेला गया तो वो भी टाई हो गया। इसके बाद मैच का रिजल्ट दूसरे सुपर ओवर में चला गया। आखिरकार कड़ी मेहनत और पसीना बहाने के बाद साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर बाजी मार ली। इस तरह से जहां एक ओर साउ​थ अफ्रीका को दो अंक मिल गए, वहीं अफगानिस्तान को इससे महरूम रहना पड़ा। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 187 रन

मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 187 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अफगानिस्तान के लिए ये आसान लक्ष्य नहीं था। क्विंटन डिकॉक ने 41 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 59 रन बनाए। वहीं रियान रिकल्टन ने 28 बॉल पर ही 61 रन ठोकने का काम किया। आखिर में मार्को यानसेन ने भी 7 बॉल पर तेजी से 16 रन बनाए। 

जवाब में अफगानिस्तान ने 187 रन बनाकर मैच टाई करा लिया

इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भी 187 रन बना दिए। टीम ने 19.4 ओवर की बल्लेबाजी की, लेकिन उनके सारे विकेट चले गए। इसके बाद भी टीम ने साउथ अफ्रीका के बराबर रन बना दिए और मैच टाई हो गया। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। यहां एक बार नहीं, ​बल्कि दो दो ​दफा सुपर ओवर हुआ, उसके बाद कहीं जाकर साउथ अफ्रीका की टीम जीत दर्ज कर पाई। 

super over no1

Image Source : INDIA TV
पहले सुपर ओवर में क्या हुआ

दो बार सुपर ओवर के बाद आया मैच का रिजल्ट

सुपर ओवर का रोमांच भी अपने आप में गजब का था। पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम ने छह बॉल पर 18 रन बना दिए। इसके बाद जब साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी आई तो उसने भी छह ओवर में 18 रन बना दिए, यानी मैच यहां टाई हो गया। इसके बाद बारी आई दूसरे सुपर ओवर की। इस बार साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह बॉल पर 24 रन बना दिए। जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम 19 ही रन बना सकी और सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका बाजी मारने में कामयाब हो गई। 

super over 2

Image Source : INDIA TV
दूसरे सुपर ओवर में क्या हुआ

सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई अफगानिस्तान की टीम 

अफगानिस्तान की टीम अब सुपर 8 की रेस से करीब करीब बाहर हो गई है। अफगानिस्तान की टीम को अब अपने बचे हुए दो मैच ना केवल जीतने होंगे, बल्कि बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि उनका नेट रन रेट अच्छा हो जाए। साथ ही दूसरी टीमें कैसा खेल दिखाती हैं, इसका भी इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें 

SA vs AFG: डबल सुपर ओवर का रोमांच, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात

AUS vs IRE Live Score T20 World Cup Match

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement