1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs IRE T20 World Cup Match: ऑस्ट्रेलिया ने की धमाकेदार शुरुआत, आयरलैंड को 67 रनों से दी मात

AUS vs IRE T20 World Cup Match: ऑस्ट्रेलिया ने की धमाकेदार शुरुआत, आयरलैंड को 67 रनों से दी मात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 11, 2026 03:27 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 06:46 pm IST

AUS vs IRE T20 World Cup Match: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले को 67 से जीतने के साथ धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है।

AUS vs IRE, T20 World Cup 2026- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 Image Source : AP

AUS vs IRE T20 World Cup 2026 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में काफी शानदार तरीके से किया है। दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का ये अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसे कंगारू टीम ने 67 रनों से अपने नाम किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी संभाल रहे ट्रैविस हेड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर बनाया है। कंगारू टीम ने एक समय 88 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 45 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। आयरलैंड की तरफ से मार्क अडायर ने 2 जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल, हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 43 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। यहां से जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को इस मुकाबले में शर्मनाक स्थिति से बचाने का प्रयास तो किया लेकिन वह हार से नहीं बचा सके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा का कमाल देखने को मिला, जिसमें दोनों ही इस मैच में 4-4 विकेट लेने में कामयाब रहे, इसके अलावा मैथ्यू कूहनेमैन ने भी एक विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस जीत के साथ जहां 2 प्वाइंट्स लेने में कामयाब रही, तो वहीं ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में वह पहले नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उनका नेट रनरेट 3.350 का है। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना अगला मुकाबला 13 फरवरी को जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड टीम की इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया - ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा।

आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल