1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी नहीं, कोई और निकला सिक्सर किंग, टीम को बना चुका है आईपीएल चैंपियन

वैभव सूर्यवंशी नहीं, कोई और निकला सिक्सर किंग, टीम को बना चुका है आईपीएल चैंपियन

वैभव सूर्यवंशी इस साल के आईपीएल में कमाल की बैटिंग कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सिक्स लगने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वे दूसरे नंबर पर आते हैं। विराट कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंश की चर्चा इस वक्त खूब हो रही है। वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और धमाकेदार बैटिंग भी कर रहे हैं। हालांकि वैभव जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, उसमें जरा सी गलती पर आउट होने के भी चांस रहते हैं। इस बीच अगर आपको लगता है कि इस साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स वैभव सूर्यवंशी ने लगाए हैं तो आप गलत हैं। इस वक्त तो सिक्सर किंग कोई और ही बना बैठा है। 

रजत पाटीदार ने लगाए हैं इस साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स

आईपीएल का ये सीजन अब अपने आधे पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। टीमों के बीच आगे जाने के लिए जोरआजमाश जारी है। इस बार कुछ अलग ही नजर आ रहा है। इस बीच अगर अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो वे वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि रजत पाटीदार हैं। रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। पिछले साल उन्हीं की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीता था। इसके लिए आरसीबी को 18 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। रजत पाटीदार आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का मनमोह रहे हैं। 

रजत पाटीदार के बाद आता है वैभव सूर्यवंशी का नंबर 

इस साल के आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार हैं। उन्होंने छह मैच खेलकर 22 छक्के ठोक दिए हैं। रजत ने अब तक 230 रन भी बनाने का काम किया है। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 6 मैच खेलकर 20 छक्के लगाए हैं। यानी वे रजत से दो सिक्स पीछे हैं। मजे की बात ये है कि प्रियांश आर्या ने भी 20 ही छक्के लगाए हैं, लेकिन उन्होंने ये काम केवल 5 मैच खेलकर ही कर दिया है। अभिषेक शर्मा ने 6 मैच खेलकर 17 छक्के ठोके हैं, वे जल्द ही हो सकता है कि पहले नंबर पर भी पहुंच जाएं। 

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली

इस बीच ये तो रही सिक्स की बात। अब आप चौकों के बारे में भी जान लीजिए। इस मामले में हमेशा की तरह विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। कोहली ने सबसे ज्यादा 28 चौके लगाए हैं, शुभमन गिल 27 चौके के साथ उनके बिल्कुल करीब हैं। जॉस बटलर ने 25 और वैभव सूर्यवंशी ने 24 चौके लगाए हैं। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में कौन सा बल्लेबाज सिक्स और चौके के मामले में कौन बाजी मारता है। 

यह भी पढ़ें 

SRH vs DC: कौन जीतेगा आज का मैच, 2 धाकड़ टीमों के बीच होगा मुकाबला

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे मैच के वक्त में बदलाव, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, नोट कीजिए

Latest Cricket News