A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में क्यों नहीं है वैभव सूर्यवंशी का नाम? ये है उसके पीछे की बड़ी वजह

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में क्यों नहीं है वैभव सूर्यवंशी का नाम? ये है उसके पीछे की बड़ी वजह

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 सीजन में अपना पांचवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें उनकी प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AFP वैभव सूर्यवंशी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 21वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, वहीं उनकी प्लेइंग 11 में युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव भी किए हैं।

वैभव सूर्यवंशी इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में शामिल

राजस्थान रॉयल्स टीम के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अभी तक इस सीजन में खेले गए चार मुकाबलों में उनके बल्ले का कमाल देखने को मिला है। वहीं राजस्थान की टीम ने उन्हें इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का नाम इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में शामिल है। इसका सीधा मतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम जब इस मैच में टारगेट का पीछा करने उतरेगी तो उसमें यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिए वैभव सूर्यवंशी ही उनके साथ मैदान पर उतरेंगे। वैभव ने अब तक इस सीजन में चार मैचों में 200 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - वैभव सूर्यवंशी, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, ब्रजेश शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स की नजरें लगातार 5वीं जीत पर

रियान पराग की कप्तानी में अब तक राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने चार मैच खेलते हुए सभी को एकतरफा तरीके से अपने नाम किया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में उनकी नजरें लगातार 5वीं जीत हासिल करने पर है। हालांकि हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में उनका रिकॉर्ड अब तक खास अच्छा देखने को नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 के शेड्यूल में बीसीसीआई ने किया बदलाव का ऐलान, अहमदाबाद में चुनाव बना वजह

RCB के स्टार ऑलराउंडर पर हुआ तगड़ा एक्शन, कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी गिरी गाज

Latest Cricket News