1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका, कहीं श्रेयस अय्यर चूर- चूर ना कर दें सपना

वैभव सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका, कहीं श्रेयस अय्यर चूर- चूर ना कर दें सपना

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी गई है, लेकिन वे पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में टीम का हिस्सा होंगे कि नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी के पास शानदार मौका है। उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू तो पहले ही कर लिया है, लेकिन इस बार जो वे करने जा रहे हैं, वो पहली बार होगा। हालांकि देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे। इस बार भी भारत के स्क्वाड में तीन ओपनर शामिल किए गए हैं, लेकिन मौका किन्हीं दो को ही मिल जाएगा। ऐसे में बाहर कौन बैठेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। 

अभी तक भारत में वैभव ने नहीं खेला है कोई भी इंटरनेशनल मैच

वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई 2026 को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वे केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। वैभव ने इंग्लैंड में तीन मैच खेले, लेकिन वहां उनका बल्ला नहीं चला। इसके बाद वे जिम्बाब्वे पहुंचे और वहां खेले गए तीन टी20 मैचों में से उन्होंने दो बार अर्धशतक लगाए। लेकिन अब तक वे भारत में कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को खेला जाएगा पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो ये पहली बार होगा, ज​ब वे भारत में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। वैसे तो वे घरेलू क्रिकेट में कई बार खेल चुके हैं और बड़े बड़े स्कोर भी बनाए हैं, लेकिन जब वे भारत की सरजमीं पर वे खेलने उतरेंगे तो कैसा रोमांच होगा, ये भी देखना होगा। 

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी में से किन्हीं दो को मिलेगा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने जिस स्क्वाड का ऐलान किया है, उसमें तीन ओपनर हैं। वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी हैं। संजू को जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब उसकी फिर से वापसी हो गई है। ईशान किशन पहले ही तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं। ऐसे में तीन ओपनर्स में से किन्हीं दो को ही मौका मिलेगा। अब कप्तान श्रेयस अय्यर तीन में से किन दो पर भरोसा जताते हैं, ये देखना होगा। हालांकि श्रेयस के लिए ये फैसला लेना आसान नहीं है, क्योंकि जिसे भी बाहर किया जाएगा, उसी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो जाएगा। सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होंगे, ऐसे में टीम को कहीं जाना नहीं पड़ेगा और तैयारी का पूरा मौका रहेगा। कुल मिलाकर इंतजार इस बात का है कि क्या पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा या फिर वे बाहर बैठेंगे। 

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मुकाबले का मंच लगभग तैयार, बीच में अभी एक रोड़ा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची दिल्ली, अफगान लड़ाकों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा

Latest Cricket News