1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची दिल्ली, अफगान लड़ाकों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची दिल्ली, अफगान लड़ाकों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 11, 2026 10:36 am IST,  Updated : Sep 11, 2026 10:41 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और अपनी तैयारियों को आखिरी अंजाम दे रही है। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को होगा।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मिशन के लिए तैयार है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया ने वहां पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो भी बीसीसीआई की ओर से शेयर किया गया है। जिसे आप यहां नीचे देख भी सकते हैं। 

सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होनी है। 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। हालांकि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान ​क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया दिल्ली पहुंची और उसके बाद स्टेडियम पहुंचकर टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। अब पहला मैच केवल दो ही दिन की दूरी पर है। इसलिए तैयारी अब और जोर से होगी। 

फिलहाल 13 सितंबर को ही खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला

इस बीच गुरुवार शाम को ही खबर सामने आई थी कि दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली पुलिस ने डीडीसीए को एक खत लिखा है, जिसमें मैच को आगे कराने की बात कही गई है, लेकिन फिर अपडेट आया कि डीडीसीए ने साफ कर दिया है कि मैच उसी दिन यानी 13 सितंबर को ही होगा। अब कोई बदलाव होगा कि नहीं, अभी कहना ​मुश्किल है, फिलहाल तो पहला मैच 13 सितंबर को होगा। इसके बाद दूसरा मैच 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद भारत और अफगानिस्तान की टीमें जापान रवाना हो जाएंगी, जहां एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी। 

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई। 

यह भी पढ़ें 

जो रूट ने स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर

श्री चरणी ने ध्वस्त किया राधा यादव का रिकॉर्ड, महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाली बनी भारतीय खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल