1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी20 मैच पर खतरा, क्या बदला जाएगा सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी20 मैच पर खतरा, क्या बदला जाएगा सीरीज का शेड्यूल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 10, 2026 06:05 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 06:22 pm IST

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है, लेकिन इस बीच मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन होना है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने डीडीसीए को मैच में बदलाव के लिए एक खत लिखा है।

vaibhav sooryavanshi and abhishek sharma- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज शुरू होने में अब केवल तीन ही दिन का वक्त शेष है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इस बीच सीरीज के आगाज से पहले अचानक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। दरअसल इस पहले मैच पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली में ही 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन है, इसलिए शेड्यूल में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। 

11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में होगा ब्रिक्स सम्मेलन, 13 को ही शाम को होना है मैच

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में तीन टी20 मैचों की सीरीज दिल्ली में होनी है। सीरीज के सभी मैच यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 13, दूसरा 15 और तीसरा 17 सितंबर को होना है। शेड्यूल का ऐलान पहले ही हो गया था। लेकिन मामला फंस गया है। दरअसल दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन का भी आयोजन किया जाना है। इस दौरान देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई बड़े और अहम लीडर्स यहां होंगे। ऐसे में इस बात की आशंका है कि इस मैच को जो सुरक्षा दी जानी चाहिए, वो नहीं दी जा पाएगी। 

दिल्ली पुलिस ने डीडीसीए को लिखा खत

इस बीच खबर सामने आई है कि दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट बोर्ड को एक खत लिखा है। इसमें इस मैच को 13 सितंबर की बजाय किसी और दिन कराने के लिए कहा गया है। 13 सितंबर को दिल्ली में बहुत सारे रूट लगेंगे। ट्रेफिक डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही इस दौरान 20 से लेकर 25 हजार तक लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में पुलिस की प्राथमिकता ब्रिक्स सम्मेलन होगा, ना कि भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मुकाबला। इस बीच डीडीसीए ने जवाब में कहा है कि यह उनका इवेंट नहीं है। अगर तारीख में कोई बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी सही समय पर दी जाएगी। 

शाम को सात बजे से शुरू होगा पहला टी20 मैच

सीरीज का पहला मुकाबला शाम को सात बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। अगर पूरे 20 ओवर का मैच हुआ तो करीब साढ़े दस बजे तक चलेगा। अब ​बीसीसीआई के पाले में बॉल डाल दी गई है। देखना होगा कि बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड मिलकर क्या फैसला करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

किस चैनल और एप पर देख पाएंगे IND vs AFG T20I सीरीज के मैच लाइव, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव भूल जाइए

ईशान किशन ने खत्म किया 13 साल का सूखा, साउथ जोन का पटककर ईस्ट जोन बनी दलीप ट्रॉफी की चैंपियन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल