1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किस चैनल और एप पर देख पाएंगे IND vs AFG T20I सीरीज के मैच लाइव, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव भूल जाइए

किस चैनल और एप पर देख पाएंगे IND vs AFG T20I सीरीज के मैच लाइव, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव भूल जाइए

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 10, 2026 04:37 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 04:37 pm IST

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका अभी से समझ लीजिए, ताकि आपका मैच छूट ना जाए।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम अब अपनी नई सीरीज की तैयारी शुरू कर चुकी है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत आ रही है और यहां पर तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को होगा, जिसमें अब ज्यादा वक्त नहीं है। इस बीच आप ये जान लीजिए कि इस सीरीज के मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। ऐसा ना हो कि आप गलत जगह चले जाएं और आपका मुकाबला छूट जाए। सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो गया था, लेकिन इस बीच एक बदलाव किया गया है।  

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के सारे मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि हमने आपको पहले भी बताया है कि इसकी मेजबानी अफगानिस्तान के पास है। भारत ने उसे दिल्ली का स्टेडियम दिया हुआ है, इसलिए सभी मैच एक ही मैदान पर खेले जाएंगे। पहला मैच 13, दूसरा 15 और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। ये सीरीज एक तरह से दोनों टीमों के लिए एशियन गेम्स से पहले तैयारी करने का मौका है। 

सोनी स्पोर्ट्स पर टीवी और फैनकोड एप पर मोबाइल पर देख पाएंगे लाइव मुकाबला

इस बीच मैच को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने की बात है तो टीवी पर अगर आप मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। वहां कई चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनते हुए आप मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फैन कोड एप जाना होगा। स्मार्ट टीवी पर भी आप इसी एप के माध्यम से मैच देख सकते हैं। सोनी के अपने एप सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी, इस बात का ध्यान रखिएगा। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर नहीं आएंगे सीरीज के लाइव मैच

वैसे तो भारत में होने वाली सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के पास होते हैं, लेकिन जैसा कि हमने पहले ही बताया कि सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है, इसलिए ये राइट्स भी उसी की ओर से दिए गए हैं। इसलिए स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर मैच नहीं आएंगे। अगर आप वहां गए तो मैच का लाइव आनंद नहीं ले पाएंगे।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई। 

यह भी पढ़ें 

ईशान किशन ने खत्म किया 13 साल का सूखा, साउथ जोन का पटककर ईस्ट जोन बनी दलीप ट्रॉफी की चैंपियन

पाकिस्तानी बल्लेबाज 614 दिन ​बाद टेस्ट खेलने उतरा, 10 बॉल पर डक, शून्य का नया रिकॉर्ड बनाने पर आमादा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल