1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्री चरणी ने ध्वस्त किया राधा यादव का रिकॉर्ड, महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाली बनी भारतीय खिलाड़ी

श्री चरणी ने ध्वस्त किया राधा यादव का रिकॉर्ड, महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाली बनी भारतीय खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 11, 2026 07:50 am IST,  Updated : Sep 11, 2026 07:56 am IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने बांग्लादेश के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में एक विकेट लेने के साथ टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए, जिसके साथ वह इस मुकाम तक सबसे कम मैचों में पहुंचने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Shree Charani- India TV Hindi
श्री चरणी Image Source : AFP

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जो अभी दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में हिस्सा ले रही है उन्होंने 10 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच को 40 रनों से अपने नाम करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में भारतीय महिला टीम की युवा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसमें वह अब सबसे कम मैचों में महिला टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। श्री चरणी ने इस मामले में राधा यादव के रिकॉर्ड को तोड़ा है तो वहीं सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट लेने के मामले में श्री चरणी ने दीप्ति शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

श्री चरणी ने सिर्फ 29 मैचों में पूरे किए 50 विकेट

महिला टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 में डेब्यू करने वाली श्री चरणी ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा जिसमें अब तक उनका गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है और उन्होंने खुद को एक मैच विनर गेंदबाज के रूप में साबित किया है। श्री चरणी ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जुवैरिया फिरदौस के रूप में टी20 इंटरनेशनल में अपना 50वां विकेट हासिल किया। श्री चरणी ने यह उपलब्धि अपने 29वें मैच में हासिल करने के साथ राधा यादव के रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने 50 विकेट पूरे किए थे।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम मैचों में 50 विकेट पूरे करने वाली खिलाड़ी

  • मेंगटिंग लियू (चीन) - 28 मैच
  • ली कास्परेक (न्यूजीलैंड) - 29 मैच
  • अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज) - 29 मैच
  • श्री चरणी (भारत) - 29 मैच
  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 34 मैच

महिला टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने वाली श्री चरणी बनी चौथी युवा खिलाड़ी

टीम इंडिया की युवा महिला स्पिन खिलाड़ी श्री चरणी फुल मेंबर्स टीमों में टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने वाली चौथी युवा खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं टीम इंडिया के नजरिए से देखा जाए तो श्री चरणी अब राधा यादव के बाद दूसरी सबसे कम उम्र की युवा खिलाड़ी हैं। श्री चरणी ने महिला टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट का आंकड़ा 22 साल 37 दिन की उम्र में पूरा किया तो वहीं राधा यादव ने 20 साल 334 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

सबसे कम उम्र में महिला टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने वाली खिलाड़ी (फुल मेंबर्स)

  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 20 साल 300 दिन उम्र
  • राधा यादव (भारत) - 20 साल 334 दिन उम्र
  • अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) - 21 साल 354 दिन उम्र
  • श्री चरणी (भारत) - 22 साल 37 दिन उम्र
  • स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) - 22 साल 135 दिन उम्र
  • दीप्ति शर्मा (भारत) - 22 साल 187 दिन उम्र

ये भी पढ़ें

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा - जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

दिल्ली में होने वाली IND vs AFG T20I सीरीज के पहले T20I मैच की बदलेगी तारीख? आ गया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल