1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा - जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा - जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 11, 2026 06:53 am IST,  Updated : Sep 11, 2026 06:58 am IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 40 रनों से एकतरफा मात देने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : PTI

दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच में खेला गया, जिसमें पूरी तरह से टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का स्कोर बनाया जिसमें शेफाली वर्मा के बल्ले से 64 रनों की शानदार पारी देखने को मिली तो वहीं इसके जवाब में बांग्लादेश महिला टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी और उसका सफर टूर्नामेंट में भी इसी के साथ खत्म हो गया। टीम इंडिया की इस एकतरफा जीत को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी मुकाबले के बाद अपने बयान में खुशी जाहिर की जिसमें उन्होंने कहा कि चीजें जिस तरह से चल रही हैं उससे वह काफी खुश हैं।

बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही हम काफी अच्छा कर रहे हैं

महिला टी20 एशिया कप का यह छठा संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम छठी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने दिए बयान में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के प्रदर्शन को लेकर खुशी जताई जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीजें चल रही हैं, हमारी बैटिंग और बॉलिंग उससे मैं काफी खुश हूं। आज दूसरी पिच पर मैच खेला गया जिसमें अच्छी गेंदों का फायदा मिल रहा था, अगर आप गेंद को स्पिन करा रहे थे तो उस गेंद का असर दिख रहा था। आज दोनों टीमों के स्पिनरों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की जिसमें बल्लेबाज रन बनाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन पिच से स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी और उन्होंने इसका बखूबी इस्तेमाल किया।

हरमन ने की दीप्ति की तारीफ

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा का बल्ले और गेंद दोनों से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी में 13 रनों की अहम पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में तीन विकेट लेने में कामयाब रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर खुशी जताने के साथ कहा कि गेंदबाजी में दीप्ति शानदार रहीं जिसमें जब भी हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने आकर हमें अहम विकेट दिलाए। अब सभी की नजरें टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को लेकर है जो 13 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम श्रीलंका या पाकिस्तान में से किसी एक का सामना करेगी।

ये भी पढ़ें

श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे के शेड्यूल का ऐलान, ODI ट्राई सीरीज में इंग्लैंड भी देगी टक्कर

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में एक और इस्तीफा, फिजियो कमलेश जैन की राहें होंगी जुदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल