1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 8 मैचों में एक भी सेंचुरी नहीं

वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 8 मैचों में एक भी सेंचुरी नहीं

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव ईस्ट जोन की तरफ नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। टी20 क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाले वैभव के सामने खुद को रेड बॉल क्रिकेट में साबित करने की चुनौती होगी। क्योंकि इस फॉर्मेट में वैभव का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

T20 क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल से धूम मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी के जरिए रेड बॉल क्रिकेट में कदम रखने जा रहे हैं। ईस्ट जोन की टीम में शामिल वैभव का सामना क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। इस लंबे प्रारूप के टूर्नामेंट में उनके पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव बड़ी पारी खेलकर अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है वैभव का प्रदर्शन

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं, जो बहुत खास नहीं माना जा सकता। इस दौरान वह एक भी सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं और उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उनका हाईएस्ट स्कोर 93 रन का है। इस लिहाज से देखा जाए तो रेड बॉल क्रिकेट में उनके पास अभी ज्यादा अनुभव नहीं है। लेकिन दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम के खिलाफ खेलने से उनके पास रन बनाने और अपना आत्मविश्वास बढ़ाने का यह एक सुनहरा मौका होगा।

ईशान किशन की कप्तानी में खेलेगी ईस्ट जोन की टीम

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम में कप्तान ईशान किशन, मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, शाहबाज अहमद और मुकेश कुमार जैसे कई सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद सबकी नजरें युवा वैभव सूर्यवंशी पर ही टिकी होंगी। बता दें कि रीजनल सेलेक्शन कमिटी ने वैभव के शानदार हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया है। ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे।

कहां खेले जाएंगे दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले?

दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच होगा। वेस्ट जोन की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ और नॉर्थ जोन की कप्तानी कन्हैया वाधवान करेंगे। ये दोनों मुकाबले बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय समयनुसार ये दोनों मुकाबले 23 अगस्त को सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

पिछले साल की फाइनलिस्ट होने के कारण सेंट्रल जोन और साउथ जोन की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। दोनों सेमीफाइनल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 और ग्राउंड 2 पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम) में होगा

यह भी पढ़ें

भारत बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश कर सकती है फैंस का मजा किरकिरा

मार्नस लाबुशेन के खराब फॉर्म से तंग आए रिकी पोंटिंग, कहा- अब किसी और को मौका देने का समय है

Latest Cricket News