1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी को लेकर क्या कहा? शतक से चूकने पर बोल गए दिल की बात

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी को लेकर क्या कहा? शतक से चूकने पर बोल गए दिल की बात

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। शतक से सिर्फ 3 रन दूर रहने के बाद उन्होंने अपने दिल की बात कही।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : ANI वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। महज 29 गेंदों में 97 रन ठोककर वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन पारी के बाद उनका बयान हर किसी का दिल जीत गया।

वैभव ने खेली तूफानी पारी

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा स्टार ने साफ कहा कि उनके दिमाग में शतक नहीं था, बल्कि वह सिर्फ टीम के लिए खेल रहे थे और वही करने की कोशिश कर रहे थे जो नेट्स में अभ्यास के दौरान करते हैं। मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर राजस्थान को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन बनाए और क्रिस गेल के सबसे तेज IPL शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन 29वीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गए।

राजस्थान रॉयल्स की पारी समाप्त होने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके दिमाग में शतक चल रहा था, तो उन्होंने शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सभी कोचों ने उनसे कहा था कि वह मैच में वही करें, जो नेट प्रैक्टिस में करते आए हैं। शतक से चूकने के सवाल पर वैभव ने कहा कि नहीं, वास्तव में उनके दिमाग में शतक नहीं था। उन्हें लगता है कि उन्होंने फील्डर को देखकर शॉट खेला था। अगर वह गेंद को डीप थर्ड मैन के ऊपर से मार पाते, तो शायद बेहतर कनेक्ट हो जाता।

राजस्थान ने बनाया विशाल स्कोर

वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया। हालांकि बाकी बल्लेबाज उस लय को बरकरार नहीं रख सके। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, सुरेश रैना के महाकीर्तिमान की कर ली बराबरी

ICC Rankings: बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर से हुआ बदलाव

Latest Cricket News