1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, सुरेश रैना के महाकीर्तिमान की कर ली बराबरी

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, सुरेश रैना के महाकीर्तिमान की कर ली बराबरी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 27, 2026 08:15 pm IST,  Updated : May 27, 2026 08:25 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 एलिमिनेटर में सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सुरेश रैना के बहुत बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

IPL 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी। एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में भी इस युवा बल्लेबाज का बल्ला उसी बेखौफ अंदाज में बोला और उसने एक नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने IPL प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के सुरेश रैना के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वैभव ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और IPL नॉकआउट मुकाबलों में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रैना ने 2014 के क्वालिफायर में पंजाब के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था और तब से कोई बल्लेबाज इसकी बराबरी नहीं कर पाया था। अब 15 साल के वैभव  टॉप पर रैना के बराबर में जाकर बैठ गए हैं। 

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 16 - सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स (2014)
  • 16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
  • 17 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2009)
  • 20 - एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस (2012)

क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

वैभव की रिकॉर्डतोड़ पारी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने इस सीजन में लगाए गए छक्कों की संख्या के मामले में भी नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2012 में बनाए गए क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो पिछले 14 सालों से कायम था। 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर वैभव ने दिखा दिया कि वह सिर्फ भविष्य के स्टार नहीं, बल्कि वर्तमान के भी बड़े खिलाड़ी हैं।

600 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने

इस मैच में वैभव ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह IPL के एक सीजन में 600 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन वैभव ने महज 15 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से शतक की ओर कदम बढ़ाया और महज 28 गेंदों पर 97 रन जड़ दिए। हालांकि, अगली गेंद पर वह पवेलियन लौट गए। इस तरह वैभव अपने तीसरे IPL शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। इस सीजन वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए। वैभव के खाते में अब 680 रन हो गए हैं। इसमें रिकॉर्ड 65 छक्के शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

धोनी के भविष्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, CSK के CEO ने बताया क्या हो सकता है अगला कदम?

ICC Rankings: बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर से हुआ बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल