1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग करते हुए मैदान पर बने सुपरमैन, अफगानिस्तान के खिलाफ पीछे मुड़ते हुए हवा में पकड़ा कैच

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग करते हुए मैदान पर बने सुपरमैन, अफगानिस्तान के खिलाफ पीछे मुड़ते हुए हवा में पकड़ा कैच

IND A vs AFG A: श्रीलंका में खेली जा रही ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान-ए टीम के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भले ही उम्मीद के अनुसार नहीं चला लेकिन फील्डिंग में उनका कमाल देखने को जरूर मिला।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB वैभव सूर्यवंशी कैच पकड़ते हुए।

भारतीय-ए टीम जो श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने वहां पहुंची हुई है उन्होंने 17 जून को अफगानिस्तान-ए टीम के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले को 101 रनों से अपने नाम करने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में सभी की नजरें एकबार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर थी जिसमें उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन 38 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद वैभव ने फील्डिंग में अपना कमाल दिखाया जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान-ए टीम के खिलाड़ी खालिद तनीवाल मिडविकेट में ऐसा कैच पकड़ा जिसके बाद उनकी फील्डिंग को लेकर आलोचना करने वाले आलोचकों को करारा जवाब मिल गया।

पीछे पलटे और डाइव मारते हुए गेंद को लपका

अफगानिस्तान-ए टीम को भारतीय-ए टीम के खिलाफ इस मुकाबले में 320 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने 5.3 ओवर्स तक एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए थे। टीम इंडिया की तरफ से इस ओवर में गेंदबाजी कर रहे अंशुल कंबोज की चौथी गेंद पर अफगान बल्लेबाज खालिद तनीवाल ने शॉर्ट मिडविकेट के ऊपर से हवा में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया ताकी बाउंड्री लगाई जा सके। वहां पर फील्डिंग कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने हवा में आते इस शॉट को रोकने का प्रयास किया जिसमें गेंद उनके हाथ में लगी तो लेकिन आई नहीं जिसमें वह वैभव के पीछे की तरफ गिरने जा रही थी। वैभव सूर्यवंशी ने तुरंत गजब की फुर्ती दिखाते हुए पीछे मुड़ने के साथ हवा में डाइव लगाते हुए इस कैच को लपक लिया और तनीवाल को 13 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजने में अहम भूमिका अदा की।

फाइनल मुकाबले में अब वैभव के पास कमाल दिखाने का मौका

वनडे ट्राई सीरीज के इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत हासिल करना जरूरी था, जिसे वह करने में कामयाब रहे। अब खिताबी मुकाबले में जो 21 जून को खेला जाएगा उसमें टीम इंडिया का सामना मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच में 19 जून को होने वाले मुकाबले के परिणाम के साथ तय हो जाएगा। वैभव सूर्यवंशी जो अब तक इस दौरे पर एक भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं उनके पास अब फाइनल मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखाने का शानदार मौका रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

डेब्यू मैच में विकेट मिलने पर खुशी से झूम उठे प्रिंस यादव, फिर अचानक बजा हूटर और छा गई खामोशी

IND vs AFG: ईशान किशन ने वनडे में पूरे किए हजार रन, अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर बनाई खास लिस्ट में जगह

Latest Cricket News