1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी फिर बुरी तरह नाकाम, अफगानिस्तानी गेंदबाज ने करा दिया चुप, तूफान के बाद अचानक शांति

वैभव सूर्यवंशी फिर बुरी तरह नाकाम, अफगानिस्तानी गेंदबाज ने करा दिया चुप, तूफान के बाद अचानक शांति

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर नहीं चला। वे ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ केवल 38 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आउट कर अफगानिस्तानी गेंदबाज ने मुंह पर उंगुली रखकर शांत रहने का भी इशारा किया।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार​ फिर शांत रहा। उन्होंने एक आक्रामक, लेकिन छोटी पारी खेली। अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वैभव को आउट कर शांत रहने का इशारा किया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। अब तक वैभव इस सीरीज के दौरान चार मैच खेल चुके हैं, लेकिन एक भी बार 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। वनडे में उनका बल्ला उस तरह से नहीं चल रहा है, जैसा टी20 क्रिकेट में चलता है। 

वैभव सूर्यवंशी के साथ इस बार प्रियांश आर्या ने की टीम के लिए ओपनिंग

श्रीलंका में इस वक्त ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है। इसमें भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान की है। ये सभी ए टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। इस बार श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी भारत की पहले बैटिंग आई। भारत की सलामी जोड़ी के रूप में प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी मैदान में उतरे। जहां एक ओर प्रियांश ने आक्रामक रुख अख्तियार किया हुआ था, वहीं वैभव इसके उलट संभलकर खेलने की कोशिश में लगे थे, लेकिन ज्यादा देर वे धीमे नहीं खेल सकते। कुछ ही वक्त के बाद वैभव ने टी20 स्ट्राइल में खेलना शुरू किया। इस दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले। 

इस बार 28 बॉल पर केवल 38 रन ही बन सके वैभव सूर्यवंशी

इसके बाद भी वैभव की पारी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। उन्होंने 28 बॉल पर 38 रन की एक छोटी सी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 135.71 का रहा, जो उनके हिसाब से कम है। हालांकि दूसरे छोर पर प्रियांश लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपना अर्धशतक भी जल्द ही पूरा कर लिया। जब भारत का पहला विकेट वैभव के रूप में गिरा, तब भारत का स्कोर आठवें ओवर में 75 रन का था। प्रियांश ने 34 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

अब तक इस सीरीज के दौरान एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं वैभव

इस पूरी ट्राई सीरीज के दौरान वैभव का बल्ला पूरी तरह से खमोश ही रहा है। वे तेज से रन बना तो बना रहे हैं, लेकिन वनडे में बड़ी पारी की जरूरत होती है, जिसमें वे नाकाम रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में जब भारत का मुकाबला श्रीलंका से हुआ तो वैभव ने 12 बॉल पर केवल 14 ही रन बनाए। दूसरे मैच में भारत का मैच अफगानिस्तान से हुआ। इसमें उन्होंने 22 बॉल पर 44 रन बनाए। यही उनकी इस सीरीज की सबसे बड़ी पारी रही। तीसरे मैच में फिर श्रीलंका से आमना सामना हुआ। इसमें वे 14 बॉल पर केवल 21 ही रन बना सके। अब चौथे मैच में भी वे 38 रन बनाकर आउट हो गए। 

यह भी पढ़ें

न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 20 धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह, 2 खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी

केन विलियमसन की जगह नंबर 3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी, कप्तान टॉम लैथम ने कर दिया साफ

Latest Cricket News