1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले खेली बवंडर पारी, 14 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी, लगाई कुल 12 बाउंड्री

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले खेली बवंडर पारी, 14 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी, लगाई कुल 12 बाउंड्री

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी जहां अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं, तो वहीं इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होना है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कई बड़े खिलाड़ी जिनको लेकर आईपीएल 2026 में सभी की नजरें रहने वाली हैं वह मुंबई में खेली जा रही डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में अपना कमाल दिखा रहे हैं। इसी में एक नाम भारती क्रिकेट के उभरते हुए सितारे 14 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है, जिन्होंने डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से खेलते हुए इंडियन नेवी टीम के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 14 गेंदों में तूफानी पारी खेलने के साथ अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

वैभव सूर्यवंशी ने 331 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

इंडियन नेवी टीम के खिलाफ डीवाई पाटिल ब्लू टीम ने पहले गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्हें 20 ओवर्स में 220 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करने के लिए उनकी तरफ से ओपनिंग में यश धुल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी मैदान पर उतरी थी। वैभव ने एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया जिसमें उनके सामने इंडियन नेवी टीम के गेंदबाज पूरी तरह से पानी भरते हुए नजर आए। वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में सिर्फ 14 गेंदों के अंदर ही अपनी फिफ्टी को पूरा कर लिया। वैभव ने इस मैच में कुल 19 गेंदें खेली जिसमें उनके बल्ले से 63 रनों की पारी देखने को मिली और इस दौरान वह 7 चौके और 5 छक्के लगाने में कामयाब रहे। वैभव सूर्यवंशी के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 331.58 का देखने को मिला। वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार पारी के दम पर उनकी टीम ने इस टारगेट को 19.1 ओवर्स में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

अर्जुन तेंदुलकर ने भी बल्ले से दिखाया कमाल

वैभव सूर्यवंशी के अलावा इस मैच में डीवाई पाटिल ब्लू टीम की तरफ से खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर का भी बल्ले से कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों के दम पर 55 रनों की नाबाद पारी खेली और अंत तक टिके रहने के साथ अपनी टीम को इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। वैभव और अर्जुन दोनों के लिए आगामी आईपीएल 2026 का सीजन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें दोनों ही प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

ये भी पढ़ें

मिचेल सैंटनर का डबल धमाका, न्यूजीलैंड के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News