1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल सैंटनर का डबल धमाका, न्यूजीलैंड के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

मिचेल सैंटनर का डबल धमाका, न्यूजीलैंड के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 25, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 11:23 pm IST

SL vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 61 रनों से जीत दिलाने में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बल्ले से अहम भूमिका अदा, जिसके दम पर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है।

Mitchell Santner- India TV Hindi
मिचेल सैंटनर Image Source : AP

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को सुपर-8 में भी जारी रखा हुआ है। कीवी टीम का सुपर-8 में उनका पहला मुकाबला जहां बारिश के चलते धुल गया था, जिसके बाद अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए अपने दूसरे मैच को 61 रनों से अपने नाम किया है। इस मैच में एक समय न्यूजीलैंड टीम के टॉप ऑर्डर के 6 बल्लेबाज 84 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे, जहां से उनके लिए लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचना काफी मुश्किल दिख रहा था, जिसके बाद कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक छोर से पारी को ना सिर्फ संभाला बल्कि स्कोर को भी 168 रनों तक पहुंचा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली।

टी20 में पूरा किए हजार रन और 100 प्लस विकेट

मिचेल सैंटनर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 26 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर वह अपने टी20 इंटरनेशनल में हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए। इसी के साथ न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन और 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर पहले खिलाड़ी बन गए। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में फुल मेंबर्स टीमों में इस डबल को पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट को देखा जाए तो उसमें मिचेल सैंटनर इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अब तक के सिर्फ छठे खिलाड़ी हैं। सैंटनर ने अब तक 132 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.01 के औसत से 1021 रन बनाए हैं, तो वहीं उनके नाम पर 127 विकेट दर्ज हैं।

टी20 इंटरनेशनल में 1000 से अधिक रन और 100 प्लस विकेट लेने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स टीम)

  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
  • मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
  • सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
  • हार्दिक पांड्या (भारत)
  • शादाब खान (पाकिस्तान)
  • मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)

वर्ल्ड कप जीतने के बाद से नहीं कर पाई सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

श्रीलंका की टीम से इस बार टी20 वर्ल्ड कप में सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, जिसमें उन्होंने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात देने के साथ सभी को एक बड़ा संदेश भी देने का काम किया था, लेकिन इसके बाद से उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट ही देखने को मिली है। सुपर-8 के पहले मैच में जहां श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड से मात मिली तो वहीं दूसरा मैच में न्यूजीलैंड से हारकर वह सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से भी बाहर हो गई। श्रीलंकाई टीम ने जब से साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया है उसके बाद से हुए अभी तक के सभी संस्करण में वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

ये भी पढ़ें

SL vs NZ: सैंटनर-मैककोन्ची ने की ऐसी साझेदारी, वर्ल्ड कप में ध्वस्त कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड

श्रीलंका की टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर, अब पाकिस्तान की बारी, ऐसा बन रहा है ​सिनेरियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल