1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में बनाए इतने रन, 310 के स्ट्राइक रेट से कर दी बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में बनाए इतने रन, 310 के स्ट्राइक रेट से कर दी बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 310 के स्ट्राइक रेट से बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं, जहां वह बिहार की टीम का हिस्सा हैं। वह बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं और अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। अब उन्होंने मेघालय के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। 

वैभव सूर्यवंशी 31 रन बनाकर 

वैभव सूर्यवंशी बिहार की टीम के लिए मेघालय के खिलाफ 10 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया और 310 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह गेंदबाज आकाश कुमार की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में दीप्पू को कैच थमा बैठे।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ठोका था दमदार शतक

वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार की टीम के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। तब उन्होंने 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे थे। अच्छे खेल के लिए उन्होंने अपने दम पर टीम को 397 रनों से बड़ी जीत दिलाई थी। इसके बाद मणिपुर के खिलाफ मैच में वह नहीं खेले थे। क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्रधानमंत्री बाल खेल पुरस्कार दिया गया था। इसी वजह से वह दिल्ली आए थे।

अंडर-19 एशिया कप में दिखाया था कमाल

वैभव सूर्यवंशी को पिछले कुछ सालों से जब भी मौका मिला है। उन्होंने खुद को साबित किया है। इससे पहले वह भारतीय-ए, भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अच्छा कर चुके हैं। अंडर-19 एशिया कप में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था और यूएई के खिलाफ दमदार शतक लगाया था। तब उन्होंने 95 गेंदों में 171 रनों की पारी खेली थी।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलते हैं और इस बार भी राजस्थान की टीम ने उन्हें रिटेन किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 के 7 मैचों में कुल 252 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:

दो दिन में खत्म हो गया एशेज टेस्ट, अब आईसीसी ने दे दी ऐसी रेटिंग

ध्रुव जुरेल ने जमाया धमाकेदार शतक, चौके और छक्कों की लाइन लगाकर ठोक दी टीम इंडिया की दावेदारी

Latest Cricket News