वैभव सूर्यवंशी को पिछले कुछ समय से जब भी मौका मिला है। उन्होंने उसे दोनों हाथों से लपका है और सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। अब वह साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के लिए आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा चोटिल हैं। इसी वजह से वैभव के हाथों में कप्तानी आ गई।
दोनों टीमों के बीच 3 जनवरी को होगा पहला वनडे मैच
भारत U19 टीम और साउथ अफ्रीकी U19 टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला 3 जनवरी को विलोमोरे पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 5 जनवरी को होगा। तीसरा और आखिरी वनडे मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा। इसी सीरीज से ही टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की पुख्ता तैयारी करना चाहेगी और सही टीम संयोजन तलाश करना चाहेगी, क्योंकि इस सीरीज के बाद टीम सीधे U19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।
आरोन जॉर्ज को मिली उपकप्तानी
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी आरोन जॉर्ज को मिली है। स्क्वाड में अभिज्ञान कुंडू और हरवंश सिंह जैसे प्लेयर्स को भी चांस मिला है। कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल और युवराज गोहिल को भी स्क्वाड में चुना गया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए स्क्वाड में जिन प्लेयर्स को मौका मिला है। लगभग उन्हीं प्लेयर्स को अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड में चुना गया है।
भारतीय U19 टीम का साउथ अफ्रीका दौरे के लिए शेड्यूल:
- पहला वनडे-3 जनवरी
- दूसरा वनडे-5 जनवरी
- तीसरा वनडे- 7 जनवरी
(तीनों ही मैच विलोमोरे पार्क में खेले जाएंगे)
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 की टीम:
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।
यह भी पढ़ें:
भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 2 मुकाबले, लिखकर रख लीजिए तारीख; कहीं छूट ना जाएं मैच
विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, जनवरी में ही बन जाएंगे नंबर वन
Latest Cricket News