A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vaibhav Suryavanshi: 'मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है', वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज से बने बावर्ची, VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi: 'मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है', वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज से बने बावर्ची, VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से लगातार कमाल कर रहे हैं। वैभव 11 मैचों में 400 से ज्यादा रन अपने खाते में कर चुके हैं।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AFP वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi Video Viral: IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अब एक अलग ही अंदाज में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले वैभव इस बार बल्ला छोड़ बेलन थामे नजर आए। राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए एक मजेदार वीडियो में वैभव किचन में रोटियां बनाते दिखाई दे रहे हैं और उनका यह मास्टरशेफ अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

RR ने शेयर किया मजेदार वीडियो

वायरल वीडियो में वैभव पूरे उत्साह के साथ आटा बेलते और रोटी सेंकते नजर आते हैं। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। अपनी बनाई रोटी दिखाते हुए वैभव ने मुस्कुराकर कहा- मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल रोटी है। उनका मासूम अंदाज और आत्मविश्वास फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अब ऑलराउंडर’ बता रहे हैं, क्योंकि वैभव मैदान के साथ-साथ किचन में भी कमाल करते नजर आए।

वीडियो का सबसे मजेदार पल तब आया जब वैभव ने किसी अनुभवी शेफ की तरह रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की। हालांकि उनका यह स्टंट सफल नहीं हुआ और रोटी सीधे जमीन पर गिर गई। लेकिन इसके बाद वैभव का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस उनके एक्सप्रेशन पर जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। हालांकि जहां कई फैंस ने इस वीडियो का आनंद लिया, वहीं कुछ लोगों ने राजस्थान रॉयल्स की मौजूदा फॉर्म को लेकर फ्रेंचाइजी पर सवाल भी उठाए। टीम IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर खिसक गई है और प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है।

प्लेऑफ की राह नहीं आसान

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 11 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं। टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है और चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स से एक पॉइंट पीछे है। टेबल में राजस्थान छठे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के भी 12 पॉइंट हैं और वह राजस्थान से एक स्थान ऊपर 5वें नंबर पर है। अब राजस्थान का अगला मुकाबला 12 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा, जहां टीम प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के इरादे से उतरेगी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, उम्र के इस पड़ाव पर रचा इतिहास

विराट कोहली का कैमरे पर एग्रेशन फेक? पूर्व क्रिकेटर ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

Latest Cricket News