Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए बड़ा कमाल कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 साल के वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स की पारी का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया। वैभव ने पहली ही गेंद से चेन्नई के गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया और पावरप्ले के आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वैभव ने महज 15 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।
राजस्थान की ओर से खेलते हुए सबसे तेज IPL अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है। यशस्वी जायसवाल ने IPL 2023 में महज 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि वैभव इससे पहले IPL 2025 में 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का भी कमाल कर चुके थे। लेकिन अब नए सीजन के आगाज के साथ ही अपने रिकॉर्ड में बड़ा सुधार कर लिया है। वैभव ने 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में चौके से ज्यादा छक्के जड़े। वैभव ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े।
IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक
- 13 - यशस्वी जयसवाल बनाम KKR, 2023
- 15 - वैभव सूर्यवंशी बनाम CSK, 2026*
- 17 - वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 2025
- 18 - जोस बटलर बनाम DC, 2018
वैभव सूर्यवंशी IPL के इतिहास में अब सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली है। यूसुफ पठान ने भी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम पर है। इसके बाद केएल राहुल का नंबर आता है। केएल ने महज 13 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।
IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय
- 13 - यशस्वी जयसवाल
- 14 - केएल राहुल
- 15 - यूसुफ पठान
- 15 - वैभव सूर्यवंशी
- 16- सुरेश रैना
- 16 - अभिषेक शर्मा
- 16 - ईशान किशन
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन IPL में धमाकेदार डेब्यू किया था। उन्होंने अपने तीसरे ही मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ते हुए सनसनी मचाई थी। अब IPL 2026 में अपने पहले ही मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए विपक्षी टीमों के खेमे में खलबली मचा दी है।
यह भी पढ़ें
संजू सैमसन को 7 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन, CSK के लिए डेब्यू मैच में ही रहे फ्लॉप
IPL 2026: टूटा 277 मैचों का सिलसिला, CSK फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल!
Latest Cricket News